India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनलम में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि भारत ने इंग्लैंड को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है. अब दोनों टीमें फाइनल में इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
एक तरफ टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना चाहेगी, तो वहीं कीवी टीम की नजरें अपने पहले खिताब जीतने पर टिकी होगी. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और खिताबी मुकाबले में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final कितने बजे शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा. वहीं, मैच से पहले अहमदाबाद के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमें प्यूर्टो के रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे.
---विज्ञापन---
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final कहां देखें लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपना टीवी रिचार्ज कराना पड़ सकता है. इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें- Ind Vs NZ : T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन के लिहाज से किसका पलड़ा भारी ? 1-20 ओवर की ऐसी है पूरी कहानी
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final फ्री में कहां देखें लाइव?
भारतीय फैंस भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच फ्री में भी लाइव देख सकते हैं. DD Sports पर आप बिल्कुल मुफ्त में फाइनल का लाइव एक्शन देख पाएंगे. हालांकि, इसके लिए आपके पास DD Free Dish होना जरूरी है.
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची.