India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले कीवी टीम की टेंशन बढ़ गई है, जहां तेज गेंदबाज बेन सियर्स चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से बताया गया है कि सीयर्स घुटने में लगी चोट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
न्यूजीलैंड ने उनकी जगह टीम में जैकब डफी को शामिल किया है। 26 साल के सीयर्स ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज के दौरान अपने बाएं घुटने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में उनका टेस्ट हुआ था। इस स्कैन में उनकी चोट सामने निकलकर आई, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें भारत दौरे से दूर रखने का फैसला किया।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
डफी ने अब तक नहीं किया टेस्ट डेब्यू
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनको लेकर मेडिकल सलाह भी ली थी और उम्मीद जताई कि तेज गेंदबाज टीम में जगह बना सकता है, लेकिन डॉक्टरों ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को सलाह दी कि उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर रखा जाए। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए डफी मंगलवार को भारत के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला है।
हम बेन के लिए निराश हैं- स्टीड
डफी ने अपने देश के लिए अब तक छह वनडे और 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सीयर्स को लेकर न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उनका बाहर होना निराशाजनक है। स्टीड ने स्वीकार किया कि डफी के पास भारत दौरे पर टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका है। स्टीड ने कहा, ‘हम स्पष्ट रूप से बेन के लिए निराश हैं, जिन्होंने गर्मियों में अपने करियर की जोरदार शुरुआत की थी। यह देखना बाकी है कि हम उनके बगैर कितने समय तक रहेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द वापसी करेंगे।’
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
51 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines