IND vs NZ: बेंगलुरु के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पुणे में सिर्फ तीन दिन में घुटने टेक दिए। पूरे देश को उम्मीद थी कि टीम महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जोरदार वापसी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके साथ ही 2012 के बाद टीम इंडिया को अपनी सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। बेंगलुरु में तेज गेंदबाजों को जमकर मदद मिली थी, जिसके बाद पुणे में स्पिन फ्रेंडली पिच बनाई गई। लेकिन इसका ज्यादा फायदा भारत ने नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उठाया।
तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों को देखा जाए तो यह बात निकलकर सामने आ रही है कि स्पिन के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) और लेग बिफोर विकेट (एलबीडब्ल्यू) का डर हावी रहा है। बात करें विराट कोहली की तो वो जब भी बैटिंग करने आते हैं तो उनके पैर शायद ही लेग-स्टंप लाइन को छोड़ते हैं।
ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज कम ही मौकों पर गेंद की लाइन में आने के लिए गेंदबाजों पर प्रैशर बनाते हैं और आखिर में गेंद को शरीर से दूर ही खेलते हैं। इससे उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर डीआरएस का असर साफ दिख रहा है। देखा गया है कि या तो आगे या पीछे, ज्यादातर बल्लेबाजों का अगला पैर सीधे लेग स्टंप लाइन के नीचे चला जाता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: विराट, बुमराह या पंत नहीं, हार के बाद रोहित शर्मा ने इन 2 खिलाड़ियों का किया बचाव
गेंद की लाइन तक नहीं पहुंच पाए भारतीय बल्लेबाज
यहां वो टर्न लेती बॉल को डिफेंस करने की कोशिश में अपने हाथों का इस्तेमाल करते हैं। यह तकनीक सामान्य पिच पर तो काम कर सकती है, लेकिन घूमती और टर्न लेती पिचों पर बल्लेबाज का गेंद की लाइन के करीब पहुंच पाना मुश्किल है। पुणे में भारतीय बल्लेबाजी के ढहने का एक बड़ा कारण यह भी था। पहली पारी के उलट दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने डीआरएस-एलबीडब्ल्यू को अपने दिमाग से बाहर निकालने की पूरी कोशिश की। वो यहां बार-बार गेंद की लाइन में आए और अपने अगले पैर को ज्यादातर आगे रखा।
दूसरी पारी में यशस्वी ने दिखाया दम
उन्होंने अपने डिफेंस पर भरोसा रखा और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। देखा गया कि यशस्वी की तरह अन्य भारतीय ऐसा नहीं कर पाए। दिन का चौंकाने वाला वाकया स्पिन के बेहतरीन बल्लेबाज सरफराज खान के आउट होने के बाद हुआ। वो मिचेल सेंटनर की गेंद को दूर से खेले, लेकिन गेंद टर्न लेकर स्टंप्स में चली गई। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि ऐसी पिचों पर टॉप ऑर्डर की बजाय भारत के लोअर ऑर्डर ने स्पिन को ज्यादातर बेहतर तकनीक से खेला है, जिसमें रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज हारने के बाद एक्शन मोड़ में BCCI, खिलाड़ियों के लिए जारी किया सख्त फरमान
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines