IND vs NZ: आर अश्विन ने उलटा दौड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, महज 5 सेकंड में कर दिया कमाल

India vs New Zealand 3rd Test: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन आर अश्विन द्वारा कमाल की फील्डिंग देखने को मिली। अश्विन ने उल्टा दौड़कर ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा की हर कोई हैरान रह गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

r ashwin

r ashwin

India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। टीम इंडिया फिलहाल मुंबई टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पहली पारी में न्यूजीलैंड को 235 पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया भी ज्यादा रन नहीं बना पाई थी। भारतीय टीम की पहली पारी में 263 रनों पर शिमट गई थी।

विज्ञापन

हालांकि टीम इंडिया के पास मामूली बढ़त आ गई थी। इस मैच में एक बार फिर से टीम इंडिया के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। इसके अलावा फील्डिंग में भी भारतीय खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। दूसरे दिन आर अश्विन ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन

5 सेकंड में लगाई 19 मीटर दौड़

दूसरे दिन न्यूजीलैंड की तरफ से डेरेल मिचेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। 28वें ओवर में विल यंग और मिचेल के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई थी। वहीं इसी ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर मिचेल बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन आर अश्विन ने महज 5 सेकंड में 19 मीटर की दूसरी तय करके शानदार कैच पकड़ लिया। अश्विन द्वारा पकड़ा गया ये कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

विज्ञापन

इस दौरान कमेंटेटर रवि शास्त्री भी खुद को रोक नहीं पाए। अश्विन का कैच और जडेजा की गेंदबाजी देखकर शास्त्री ने कहा कि, और वरिष्ठ खिलाड़ी अपना काम कर रहे हैं। शानदार कैच।” अश्विन के कैच का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दूसरी पारी में डेरेल मिचेल 44 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन द्वारा कमाल की गेदंबाजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक ये दोनों गेंदबाज 3-3 विकेट अपने नाम कर चुके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ