IPL 2025: ये खिलाड़ी तोड़ सकता है ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड, सभी टीमों की है नजरें

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में इस बार ऋषभ पंत से लेकर केएल राहुल और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। वहीं इस बार एक खिलाड़ी ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

IPL 2025

IPL 2025

विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार कई बड़े खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। खिलाड़ियों पर इस बार मेगा ऑक्शन में पैसों की बरसात होती हुई दिखाई दे सकती है। क्योंकि ज्यादातर फ्रेंचाइजियों ने इस बार अपने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जिसमें कई कप्तान भी शामिल हैं। वहीं एक खिलाड़ी है जो इस बार ऑक्शन में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की। ये खिलाड़ी अभी तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देता था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने इसको रिलीज करने का फैसला किया। अब ऋषभ पंत पर सभी टीमों की नजरें रहने वाली हैं।

पंत पर हो सकती है पैसों की बरसात

इस बार मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास रहने वाले हैं। इस टीम ने महज दो खिलाड़ियों को ही रिटोन किया है। अब पंजाब किंग्स के पास पर्स में 110.5 करोड़ की राशि है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स के पास फिलहाल 83 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं इन दोनों फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने कप्तानों को भी रिलीज कर दिया है। ऐसे में पंजाब किंग्स और आरसीबी को नए कप्तान की जरुरत है। ये दोनों टीमें मेगा ऑक्शन में पंत पर दांव खेल सकती है।

विज्ञापन

पंत तोड़ सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

ऋषभ पंत इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्शन में पंत की असली बोली 20 करोड़ से शुरू होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस खिलाड़ी के लिए जमकर पैसा खर्च कर सकती है।

विज्ञापन

पिछले साल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। जिनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार पंत इस आंकड़े को भी पार कर सकते हैं। हालांकि ये तो अब मेगा ऑक्शन के दौरान ही तय हो पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ