India vs New Zealand 2nd Test: बेंगलुरु टेस्ट में हारने के बाद टीम इंडिया अब पहली जीत की तलाश में है। दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जाएगा। 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले मैच के स्टार रहे सरफराज खान दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं, जिसकी बड़ी वजह भी सामने निकलकर आ रही है। हालांकि इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
क्यों बाहर हो सकते हैं सरफराज खान?
हाल ही में सरफराज खान पहली बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी खुशी को सरफराज के परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। सरफराज के पिता ने पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी साझा की थी। वहीं अब कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज को इसलिए दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है ताकि वे अपने परिवार के साथ इस खुली के पल को सेलिब्रेट कर सकें।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे में बारिश के कितने आसार! जानें मैच से एक दिन पहले वेदर रिपोर्ट
बेंगलुरु में लगाया था पहला शतक
बेंगलुरु में सरफराज ने अपना चौथा टेस्ट मैच खेला था। पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। इस मैच की पहली पारी में भले ही ये खिलाड़ी शून्य पर आउट हुआ हो लेकिन दूसरी पारी में सरफराज ने शानदार शतक लगाया था। ये सरफराज के टेस्ट करियर का पहला शतक भी था। दूसरी पारी में सरफराज ने 150 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया का शानदार कमबैक कराया था।
कौन होगा सरफराज का रिप्लेसमेंट?
अगर सरफराज खान दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा? ये बड़ा सवाल सामने निकलकर आ रहा है। हालांकि दूसरे मैच से पहले शुभमन गिल भी पूरी तरह से फिट हो गए हैं। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर सरफराज पुणे टेस्ट से बाहर रहते हैं तो शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड है बेहद शानदार, उड़ा सकते हैं कीवी टीम के होश
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
15 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
23 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
55 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines