IND vs NZ: पुणे में बारिश के कितने आसार! जानें मैच से एक दिन पहले वेदर रिपोर्ट

India vs New Zealand 2nd Test Weather: टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में 24 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, आइए हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

IND vs NZ

IND vs NZ

India vs New Zealand 2nd Test Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में जीत की तलाश है। बेंगलुरु टेस्ट में देखा गया था कि बारिश ने कैसे मैच का मजा किरकिरा किया था। बारिश के चलते पहले दिन का खेल बिना टॉस किए रद्द कर दिया गया था। जिससे टीम इंडिया को भी नुकसान हुआ था। वहीं अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं पुणे टेस्ट में बारिश ‘विलन’ न बन जाए।

विज्ञापन

कल ऐसा रहेगा पुणे का मौसम

पुणे में 24 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर को पुणे का मौसम साफ रहने वाला है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को इस बार पूरा मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि पुणे में थोड़े बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव

पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने खो मिल सकते हैं। जहां एक तरफ शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं, तो वहीं मोहम्मद सिराज को खराब प्रदर्शन के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। केएल राहुल का भी इस मैच से पत्ता कट सकता है। राहुल लगातार खारब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया 1-0 से पीछे

बेंगलुरु टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई है। पहले मैच की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। पहली पारी में टीम इंडिया महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक किया था, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ