India vs New Zealand 1st Test Virat Kohli: बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। जिसके बाद विराट कोहली को नंबर-3 पर बल्लेबाजी कराने को लेकर हर कोई सवाल उठा रहा है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने विराट को नंबर-3 पर खिलाने को लेकर कोच के फैसले पर भी सवाल उठाया है।
दिनेश कार्तिक ने उठाया सवाल
अक्सर विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है, जहां विराट कमाल का प्रदर्शन भी करते हैं। वहीं बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और शून्य पर आउट हो गए थे। जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा कि, विराट के पास ऐसी तकनीक है जो उनको एक महान बल्लेबाजी बनाती है, हालांकि मैं विराट का बचाव नहीं कर रहा हूं। अगर मैं टीम में बदलाव करूंगा तो बल्लेबाज को उसी स्थान पर रखूंगा जहां वो अच्छा प्रदर्शन करता है। दिनेश का मानना है कि कोहली के लिए टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना सबसे बढ़िया स्थान है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या तीसरे दिन भी बदला मैच का समय? टाइमिंग पर आया बड़ा अपडेट
केएल राहुल को नंबर-3 पर आजमाना चाहिए
आगे बोलते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि, कोच गौतम गंभीर को नंबर-3 पर विराट कोहली की बजाय केएल राहुल को आजमाना चाहिए। नंबर-3 पर केएल राहुल टीम इंडिया के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इतना ही नहीं कार्तिक का कहना है कि कोहली को खुद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले फैसले का विरोध करना चाहिए।
उनको बोलना चाहिए कि वे नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली के आंकड़े भी खराब है। अभी तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 पारियों में महज 16 की औसत से 97 रन ही बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या बारिश फिर डालेगी खलल, जाने आज कैसा होगा बेंगलुरु का मौसम?
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
17 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines