IND vs NZ: चौथे दिन क्या ऋषभ पंत करेंगे बल्लेबाजी? चोट पर ताजा अपडेट

India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन क्या आज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे, इस पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। दूसरे दिन पंत चोटिल होने के बाद तीसरे दिन खेलने मैदान पर नहीं उतरे थे।

rishabh pant

rishabh pant

India vs New Zealand 1st Test: आज बेंगलुरु टेस्ट का चौथा दिन है। तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए अपने तीन बड़े खिलाड़ियों के विकेट खो दिए थे। तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल (35 रन), रोहित शर्मा (52 रन) और विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हुए थे। विराट कोहली तीसरे दिन के खेल की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे। जिसके बाद फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अब चौथे दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेंगे?

विज्ञापन

तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे थे पंत

दरअसल मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग करते हुए घुटने में चोट लग गई थी। पंत को चोट उस घुटने में लगी जिसकी एक्सीडेंट के बाद सर्जरी हुई थी। गेंद लगने से पंत का घुटना सूज गया था और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इतना ही नहीं तीसरे दिन पंत मैदान पर भी नहीं उतरे थे।

विज्ञापन

हालांकि मैच में ब्रेक के दौरान पंत को बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। लेकिन दूसरी तरफ बीसीसीआई पंत को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। अगर आज उनकी चोट पूरी तरह से सही रहती है तो फिर चौथे दिन पंत को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

तीसरे दिन तक भारत का स्कोर 231

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 231 रन बना लिए थे। फिलहाल टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे हैं। विराट कोहली तीसरे दिन शानदार लय में दिखाई दे रहे थे और फैंस को उम्मीद थी कि इस मैच में कोहली के बल्ले से शतक देखने के लिए मिल सकता है, लेकिन आखिरी गेंद पर फैंस का दिल टूट गया था।

विज्ञापन

दूसरी तरफ सरफराज खान कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल सरफराज 70 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया को उनसे लंबी पारी की उम्मीद होगी। वहीं चौथे दिन देखने वाली बात होगी कि अब केएल राहुल या पंत बल्लेबाजी करने आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ