IND vs NZ: कैसा रहेगा आज बेंगलुरु का मौसम? बारिश बिगाड़ सकती है खेल

India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट का आज चौथा दिन है। टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। वहीं आज बेंगलुरु में एक बार फिर से बारिश देखने को मिल सकती है।

IND vs NZ

IND vs NZ

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन का खेल पूरा हो चुका है। जिसमें से एक दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। आज मैच का चौथा दिन है। ऐसे में आज एक बार फिर से दोनों टीमों की नजरें मौसम पर रहने वाली है। तो चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि आज बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है, क्या मैच के दौरान बारिश हो सकती है?

विज्ञापन

ऐसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

बेंगलुरु में आज बारिश की थोड़ी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में आज बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं बेंगलुरु का तापमान आज 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। जिससे थोड़ी बहुत देर के लिए मैच को रोका भी जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसा रहा थे तीसरे दिन का खेल

तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी में 402 रनों पर शिमट गई थी। जिसके बाद कीवी टीम के पास 350 से ज्यादा की बढ़त हो गई थी। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने भी अभी तक कमाल की बल्लेबाजी की है। दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक लगाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

विराट तीसरे दिन के खेल की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे, जिससे फैंस थोड़े निराश भी दिखे थे। वहीं सरफराज खान कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल सरफराज 70 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन भारत ने 3 विकेट खोकर 231 रन बना लिए थे। फिलहाल टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ