SL vs WI: श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार किया ये कारनामा

Sri Lanka vs West Indies T20I: तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराकर श्रीलंका ने टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में एक कारनामा पहली बार करके दिखाया है।

SL vs WI

SL vs WI

Sri Lanka vs West Indies T20I: हाल ही में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म हुई है। सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी है। श्रीलंका के लिए ये ऐतिहासिक जीत है। अपनी सरजमीं पर श्रीलंका ने ये कुल पांचवीं टी20 द्विपक्षीय सीरीज जीती है। इस सीरीज को जीतने के साथ ही श्रीलंका ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार किया है।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज को पहली बार हराया

श्रीलंका ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम किया। ये पहली बार है जब टी20 द्विपक्षीय सीरीज में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया हो। इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखने को मिला था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने अपने 6 गेंदबाजों को आजमाया था लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीलंका ने 9 विकेट से जीता मैच

इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीता था। टॉस जीतकर पॉवेल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान पॉवेल ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा गुडाकेश ने 32 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए महेश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद श्रीलंका की टीम ने जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 68 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा कुशल परेरा ने भी नाबाद 55 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ