India vs Japan Women Asian Games 2026 Live Streaming: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज यानी शुक्रवार, 18 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी और अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत का पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान से होगा. भारत और जापान की महिला टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. आइची के कोरोगी एथलेटिक पार्क में होने वाले इस नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
एशिया कप जीतकर पहुंची है भारतीय टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में एशिया कप चैंपियन बनकर पहुंची है. भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत 8 टीमों के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है. वहीं, जापान की महिला टीम टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 39वें स्थान पर है. जापान की टीम ने 2010 में एशियन गेम्स ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. जापान ने इस साल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 4 जीत और तीन हार मिली हैं.
भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारत महिला और जापान महिला के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 18 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आइची के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा INDW vs JPNW क्वार्टर फाइनल मैच?
भारत महिला और जापान महिला के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 10:00 बजे टॉस होगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव INDW vs JPNW मैच?
भारत में भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. भारतीय फैंस Sony Sports 1, Sony Sports 3 और Sony Sports 4 चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
फ्री में कैसे देखें INDW vs JPNW क्वार्टर फाइनल मैच?
अगर आप फ्री में भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. यहां आप बिल्कुल मुफ्त में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
INDW vs JPNW Asian Games 2026: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और श्रेयंका पाटिल.
जापान महिला टीम: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (विकेटकीपर), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुदा नायरन, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची क्विन और अयाका काटो-स्टैफोर्ड.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: श्रेयस अय्यर ने जीता फैंस का दिल, अफगानिस्तानी कप्तान के साथ मनाया जीत का जश्न, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
16 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
28 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
29 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines