Yashasvi Jaiswal Records Dharamshala Test: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 58 गेंदों पर 57 रन की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 104 रन की बेहतरीन साझेदारी की। हालांकि वह अपनी इस पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। एक रिकॉर्ड उन्होंने ऐसा बनाया कि वह अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हो गए हैं।
सबसे तेज टेस्ट में 1000 रन पूरा करने वाले पांचवें बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल ने जब से भारतीय टीम में डेब्यू किया है। उसके बाद से वह शतक पर शतक बनाए जा रहे हैं। जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल यशस्वी जायसवाल ने 9 टेस्ट मैच में 1000 रन पूरे किए हैं। जबकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को 1000 रन पूरा करने के लिए 7 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे।
हालांकि वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज एवर्टन वीक्स, इंग्लैंड के हरबर्ट सटक्लिफ और वेस्टइंडीज के ही जॉर्ज हेडली को टेस्ट में हजार रन पूरे करने के लिए 9 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे। अब यशस्वी जायसवाल भी इन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले यह इस रिकॉर्ड लिस्ट में सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा का नाम भी शुमार था उन्होंने 11 टेस्ट में 1000 रन पूरे किए थे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: 100वें टेस्ट मैच में Jonny Bairstow ने किया बड़ा कारनामा, खास हुआ धर्मशाला टेस्ट
सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टेस्ट में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 9 टेस्ट मैच की 16 पारियों में भारत के लिए 1000 रन पूरे किए हैं। जबकि इस लिस्ट में टॉप स्थान पर विनोद कांबली का शुमार हैं। उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 14 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे। वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं, जिन्होंने 16 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था। जबकि चौथे नंबर पर मंयक अग्रवाल (19 पारियां) और पांचवें स्थान पर सुनील गावस्कर (21 पारियां) हैं।
कम उम्र में टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 1000 रन के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 22 साल 70 दिन की उम्र में 1 हजार रन पूरे किए हैं। जबकि इस लिस्ट में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने भारत के लिए 19 साल 217 दिन की उम्र में 1000 हजार रन पूरे किए थे। जबकि दूसरे स्थान पर वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव हैं, जिन्होंने 21 साल 27 दिन की उम्र में यह आंकड़ा पार किया था। वहीं भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 21 साल 197 दिन की उम्र में टेस्ट में 1 हजार रन पूरे किए थे। अब इस सूची में यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
https://twitter.com/meMeraj__/status/1765693682735575210
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ बना दिया ‘महारिकॉर्ड’
विराट कोहली को भी पछाड़ा
यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली का भी एक खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। यशस्वी जायसवाल अब भारत के लिए टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल से पहले विराट कोहली दूसरे स्थान पर काबिज थे। उन्होंने 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 692 रन बनाए थे। जबकि यशस्वी जायसवाल अभी तक 712 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सुनील गावस्कर हैं।
उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 774 रन और 1978/79 में उसी टीम के खिलाफ 732 रन बनाने का खास रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड 53 साल से यह रिकॉर्ड भारत का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। हालांकि यशस्वी जायसवाल के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर हैं। जबकि उनके पास धर्मशाला टेस्ट में एक पारी बची हुई है।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
23 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
43 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines