India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज (19 जुलाई) लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. वहीं, इस अहम मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बांधकर मैदान पर उतरे. मैच शुरू होने से पहले मैदान पर एक भावुक नजारा देखने को मिला, जब खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ और स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों ने 1 मिनट का मौन रखा.
सर गैरी सोबर्स को दी गई श्रद्धांजलि
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. 17 जुलाई को 89 साल की उम्र में सोबर्स का निधन हो गया था. क्रिकेट जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन भी रखा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि “टीम इंडिया ने शुक्रवार को सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काली पट्टी बांधी है.”
गैरी सोबर्स का शानदार क्रिकेट करियर
वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है. सोबर्स अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डर के लिए भी जाने जाते थे. सोबर्स ने मार्च 1954 से अप्रैल 1974 तक वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 57.78 की शानदार औसत से 8,032 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 26 शतक और 30 अर्धशतक निकले.
वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ कलाई की स्पिन (चाइनामैन) और फिंगर स्पिन दोनों कराने में सक्षम थे. टेस्ट में उनके नाम 235 विकेट दर्ज हैं. वनडे में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किया.
सोबर्स ने जड़े थे एक ओवर में 6 छक्के
सर गैरी सोबर्स के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज है. सोबर्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे. उन्होंने यह अद्भुत कारनामा साल 1968 में नॉटिंघमशर की ओर से खेलते हुए ग्लेमोर्गन के गेंदबाज मैल्कम नैश के खिलाफ किया था.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा-विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बनी पहली भारतीय जोड़ी
तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा-विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बनी पहली भारतीय जोड़ी
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
3 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
12 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
59 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines