IND vs ENG: रोहित शर्मा-विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बनी पहली भारतीय जोड़ी

Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया. रोहित-विराट साथ में 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है.

Rohit Sharma and Virat Kohli (PIC Credit- AI)
1 / 6
Rohit Sharma and Virat Kohli (PIC Credit- AI)

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज (19 जुलाई) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. रोहित-विराट की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी

400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी2 / 6

रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ में 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है. लॉर्ड्स वनडे में खेलने उतरी रोहित और विराट की जोड़ी ने भारत के लिए अपना 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच का आंकड़ा छू लिया. इससे पहले किसी भी भारतीय जोड़ी ने साथ में इतने मैच नहीं खेले थे. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ पहले ही छोड़ चुके हैं पीछे

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ पहले ही छोड़ चुके हैं पीछे3 / 6

रोहित-विराट की जोड़ी पहले ही भारत के लिए एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी थी. इस मामले में रो-को ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एक साथ में 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे. वहीं, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने साथ में 369 इंटरनेशनल मैच खेले थे. (PIC Credit -AI)

कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने की जोड़ी ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने की जोड़ी ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच4 / 6

वर्ल्ड क्रिकेट में श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयेवर्धने के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी का रिकॉर्ड दर्ज है. संगकारा और जयेवर्धने ने साथ में 550 मैच खेले थे. वहीं, महेला जयेवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान 426 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

पिछले 18 साल से साथ खेल रहे हैं रोहित-विराट

पिछले 18 साल से साथ खेल रहे हैं रोहित-विराट 5 / 6

रोहित शर्मा ने साल 2007 में, जबकि विराट कोहली ने 2008 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. पिछले करीब 18 वर्षों से दोनों साथ खेल रहे हैं और अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं. दोनों खिलाड़ियों ने साथ मिलकर भारत को दो बार चैंपियंस ट्रॉफी और एक बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है. (PIC Credit -AI)

टेस्ट और टी20I से ले चुके हैं संन्यास

टेस्ट और टी20I से ले चुके हैं संन्यास6 / 6

रोहित और विराट दोनों टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेल रहे हैं. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट के नाम 14,867 रन, जबकि रोहित ने 11,757 रन बनाए हैं. फिलहाल दोनों दिग्गजों का लक्ष्य साथ में 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन