India vs England Weather report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। पांचवां मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। हालांकि बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मौसम का हाल कैसा रहेगा?
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 2 फरवरी को मुंबई में बारिश होने की संभावना है। 2 फरवरी को मुंबई का तापमान 31 डिग्री रहेगा। इसके अलावा बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है। हवाएं 16 कीलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। नमी 39 फीसदी रहने की आशंका है। आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। बारिश का असर मैच पर भी पड़ सकता है।
ऐसी रहेगी पिच
वानखेड़े की पिच हमेशा बल्लेबाजों को मदद करती है। यहां रन बनाना आसान होता है। मैदान की बाउंड्री छोटी है। इस लिहाज से यहां पर चौके और छक्के लगाना आसान माना जाता है। यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए भी अनुकूल मानी जाती है। यहां तेज गेंदबाजों को उछाल मिलती है।
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, नीतीश रेड्डी, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।
इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कारसे, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद , मार्क वुड।
पांचवें मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रमनदीप, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
6 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
57 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines