India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज की यही सबसे खास बात रही कि भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों के बाहर रहने के बाद भी भारत ने सीरीज जीत लिया है। इस कारण से टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था। युवाओं ने कप्तान और करोड़ों फैंस को निराश नहीं किया और हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। इस कारण से भारत के 3 ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। यहां देखें कौन हैं ये 3 खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें:- ईशान-अय्यर के कॉन्ट्रैक्ट पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी! पहली बार दिया खुलकर बयान
यशस्वी जायसवाल का खेलना तय
इस लिस्ट में आने वाले पहले खिलाड़ी हैं भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल। खिलाड़ी ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला था, इस सीरीज में अच्छा करने के बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से इतना आग उगला है कि करोडों भारतीय को अपना फैन लिया है। यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वह एक सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इस सीरीज में उनके बल्ले से सबसे अधिक रन निकले हैं। इस कारण से खिलाड़ी ने टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
ये भी पढ़ें:- अब राहुल द्रविड़ ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को बता दिया गलत, BCCI से कह दी बड़ी बात
सरफराज खान की भी जगह पक्की
यशस्वी जायसवाल के अलावा एक और खिलाड़ी सरफराज खान हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किया गया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ दिया था। उन्हें जिस भरोसे के साथ टीम में शामिल किया गया था, वह उस भरोसे को बरकरार रखने में कामयाब रहे। इसके बाद खिलाड़ी ने तीसरे टेस्ट में भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन से अपनी जगह भी लगभग पक्की कर ली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बैजबॉल पर पहली बार दिया बयान! बेन स्टोक्स को दे डाली नसीहत
ध्रुव जुरेल का भी दिखा शानदार प्रदर्शन
एक और युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने भी इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए हैं। उन्हें भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस मैच में जुरेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर लिया है। चौथे टेस्ट मैच में जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब खिलाड़ी ने शानदार 90 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिला दिया। इस कारण से ध्रुव भी भारतीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की करते दिख रहे हैं। इनमें से हो सकता है कि किसी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाए, लेकिन उन्हें स्क्वाड में जरूर रखा जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines