India vs England T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दौरे के शुरुआत से पहले अचानक भारत और इंग्लैंड के बीच 1 से 11 जुलाई तक खेली वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टी20 सीरीज के 4 मुकाबलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है. अब ये सभी मुकाबले निर्धारित समय से 1 घंटे पहले शुरू होंगे. आइए जानते हैं इंग्लिश बोर्ड ने समय में क्यों बदलाव किया है.
भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज का क्यों बदला समय?
दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारतीय फैंस और टीवी व्यूअरशिप को ध्यान में रखते हुए T20 सीरीज के पांच में से 4 मुकाबलों के शुरू होने का समय एक घंटे पहले कर दिया है. पहले इन चार मैचों का आयोजन भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होना था, लेकिन अब ये मुकाबले रात 10 बजे शुरू होंगे. इस बदलाव से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने में काफी सुविधा होगी. इस बदलाव से भारतीय क्रिकेट फैंस को मैच देखने में काफी सुविधा होगी.
ब्रॉडकास्टर्स से चर्चा के बाद लिया गया फैसला
ECB और BCCI ने जब सीरीज का शुरुआती कार्यक्रम जारी किया था, तब पांच में से चार टी20 मुकाबले रात 11 बजे शुरू होने थे. हालांकि, बाद में ब्रॉडकास्टर्स के साथ चर्चा के बाद मैचों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला ब्रिटेन के स्काई स्पोर्ट्स और भारत के सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत के बाद लिया गया. इंग्लैंड में आमतौर पर टी20 मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस बार मुकाबले पहले शुरू कराए जाएंगे.
फ्लडलाइट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी
नई टाइमिंग का एक और फायदा यह होगा कि अधिकांश मुकाबले फ्लडलाइट्स के पूरी तरह उपयोग में आने से पहले ही समाप्त हो जाएंगे. इंग्लैंड में गर्मियों के दौरान रात करीब 9 बजे के बाद सूर्यास्त होता है, इसलिए दिन के उजाले में ही अधिकांश खेल पूरा हो सकेगा.
टिकटों की जबरदस्त मांग
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस लिमिटेड ओवर सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2025 में ही इस सीरीज के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी. तीनों वनडे मुकाबलों के टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं, जबकि पांच टी20 मैचों के लिए भी केवल कुछ सौ टिकट ही शेष बताए जा रहे हैं. इससे साफ है कि इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है. बीसीसीआई ने पहले ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है.
टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. स्क्वॉड में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है, जिन पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजरें रहेंगी. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बल्ले का जलवा दिखाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा को लेकर आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बेंगलुरु पहुंचे हिटमैन
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टी20I | 1 जुलाई | चेस्टर-ले-स्ट्रीट | रात 10:00 बजे |
| दूसरा टी20I | 4 जुलाई | मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20I | 7 जुलाई | नॉटिंघम | रात 10:00 बजे |
| चौथा टी20I | 9 जुलाई | ब्रिस्टल | रात 10:00 बजे |
| पांचवां टी20I | 11 जुलाई | साउथम्पटन | शाम 7:00 बजे |
ये भी पढ़ें- 15 साल, 1 बल्ला और 145 करोड़ उम्मीदें! वैभव सूर्यवंशी के लिए ‘इंटरनेशनल’ क्रिकेट साबित होगा वरदान या जोखिम?
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines