Dhoni Took 15 Years to become Dhoni: भारत के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया था। इस मैच की पहली पारी में खिलाड़ी ने 104 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी। फिर दूसरी पारी में खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। कप्तान और करोड़ों फैंस ने ध्रुव का लोहा तब माना, जब उन्होंने रांची टेस्ट में शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। ध्रुव ने इस मैच की पहली पारी में 149 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली थी। बल्लेबाज शतक से भले ही चूक गए थे, लेकिन उनकी यह पारी कई शतकों से बढ़कर थी। खिलाड़ी की इस पारी को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने खिलाड़ी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। इस पर पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली का रिएक्शन आया है।
ये भी पढ़ें:- BCCI Contract: ईशान-अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल, फिर हार्दिक को क्यों नहीं मिली सजा? हो गया बड़ा खुलासा
‘ध्रुव में धोनी की छवि दिखती है’
गौरतलब है कि ध्रुव जुरेल ने ना सिर्फ पहली पारी में शानदार खेल दिखाया था, बल्कि उन्होंने मैच की दूसरी पारी में भी नाबाद 39 रनों की पारी खेली थी। ध्रुव की इन दोनों पारियों ने भारत को चौथे टेस्ट मैच में जीत दिला दिया। इसी कारण से सुनील गावस्कर खिलाड़ी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। खिलाड़ी एक विकेटकीपर बल्लेबाज है और उन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया था, इसी कारण से गावस्कर ने कहा कि उन्हें ध्रुव में धोनी की छवि दिखती है। अब सौरव गांगुली ने गावस्कर के इस बयान पर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को खुद महेंद्र सिंह धोनी बनने में 20 साल लग गए थे। जबकि धोनी को धोनी बनने में 15 साल का लंबा वक्त लग गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : ऋषभ पंत से लेकर ईशान किशन तक, पांच बल्लेबाजों के नाम आईपीएल में दर्ज है ‘महारिकॉर्ड,’
‘कोई भी धोनी नहीं बन सकता है’
गांगुली के बयान से साफ है कि उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि किसी भी खिलाड़ी के एक पारी में अच्छा खेल दिखाने के कारण उनकी तुलना धोनी से नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी एक अलग लेवल के खिलाड़ी थे, कोई भी खिलाड़ी धोनी की बराबरी में नहीं आ सकता है। ध्रुव में अच्छा प्रतिभा है और उन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अच्छा खेल रहे हैं उन्हें खेलने दीजिए। वह स्पिन करे साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी अच्छा खेल सकते हैं। टीम को एक बल्लेबाज से यही उम्मीद होती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Shubman Gill से मिलकर भावुक हुए आदिवासी क्रिकेटर के पिता, सिक्योरिटी गार्ड की करते हैं नौकरी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines