हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कार्डिफ की पिच पर बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानिए पूरी रिपोर्ट

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. इस मैच में पिच का मिजाज कैसा रहेगा. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Source X and AI

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम किया था. अब दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. ऐसे में भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कार्डिफ की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. यहां की पिच संतुलित मानी जाती है. पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इसके अलावा गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज खूब रन भी बनाते हैं. हालांकि बदलते मौसम के साथ पिच का मिजाज भी बदलता रहता है. इसके अलावा मध्यम गति के गेंदबाजों को जमकर फायदा मिलता है. मौसम की बात करें तो बारिश होने के आसार नहीं हैं. दिन भर धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा. कार्डिफ का तापमान मैच वाले दिन 16 से 27 डिग्री रहेगा. नमी 53 फीसदी रहेगी, जबकि हवा 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले का लाइव स्कोर आप न्यूज 24 पर भी पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2028 का पूरी तरह से बदल लिया फॉर्मेट

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें: ICC की नई रैंकिंग में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने मचाई तबाही

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola