India vs England Umpires Call : भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट में अंपायर कॉल के बाद भारतीय फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल रांची टेस्ट की पहली पारी में भारत के चार बल्लेबाज अंपायर कॉल का शिकार बने थे। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस अंपायर पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। दरअसल चौथे टेस्ट की पहली पारी में भारत ने शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन, रजत पाटीदार और आकाश दीप को अंपायर कॉल पर LBW दिया गया था। इसके बाद फैंस रांची टेस्ट में अंपायरिंग पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
4 बल्लेबाज अंपायर कॉल पर आउट
रांची टेस्ट की पहली पारी में भारत के चार बल्लेबाज अंपायर कॉल पर आउट हुए थे। इसपर भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर रांची टेस्ट में अंपायारिंग की काफी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया एक्स पर एक फैन ने लिखा कि इंग्लैंड वाले थोड़ा अपील क्या कर देते हैं। अंपायर आउट दे देता है। इतना क्या डरना बेन स्टोक्स से। वहीं एक फैन ने लिखा कि शोएब बशीर ने अपने पांच में से तीन विकेट अंपायर कॉल पर लिए हैं। खराब अंपायरिंग।
क्या होगा है अंपायर कॉल
कई फैंस के जहन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर अंपायर कॉल होता क्या है तो आपको बता दें कि अंपायर कॉल डीआरएस का एक नियम है। इसमें गेंद अगर बॉल ट्रैकिंग के दौरान लेग स्टंप या ऑफ स्टंप के बाहरी हिस्से को छू कर जाती है तो अंपायर कॉल नियम खेल में आता है। इसमें अगर ऑन फील्ड अंपायर बल्लेबाज को आउट देता है और बॉल लेग स्टंप या ऑफ स्टंप के बाहरी हिस्से को छू कर जाती है तो वह फैसला कायम रहेगा, लेकिन उसी स्थिति में अंपयार बल्लेबाज को नॉट आउट देता है फिर बल्लेबाज आउट नहीं नॉट आउट रहेगा।
https://twitter.com/musafir_tha_yr/status/1759235309609370111
अगर इस नियम को आसान शब्दों में समझा जाए, तो अगर गेंद स्टंप को 50 प्रतिशत से कम छू कर जाती है, उस स्थिति में अंपायर का जो भी निर्णय होगा वह कायम रहेगा। हालांकि अंपायर कॉल में रिव्यू रिटेन हो जाता है। वह बरबाद नहीं होता है। पर उस समय अगर अंपायर ने आउट दिया है तो वह आउट माना जाएगा और नॉट आउट दिया है तो वह नॉट आउट माना जाएगा।
ध्रुव जुरेल ने करवाई वापसी
रांची टेस्ट की पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल नंबर 7 पर बल्लेबाज करने के लिए मैदान पर आए थे। उस समय भारतीय टीम काफी मुश्किलों में नजर आ रही थीं। ऐसे में ध्रुव जुरेल की 90 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया एक बार फिर मैच में वापसी करने में सफल रहा था। बता दें कि ध्रुव जुरेल भारत की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इनके बाद यशस्वी जायसवाल ने 72 रन बनाए थे। बता दें कि पहली पारी में इंग्लिश टीम 48 रन की बढ़त लेने में कामयाब रही थी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘ध्रुव जुरेल है अगला महेंद्र सिंह धोनी’ सुनील गावस्कर भी हुए विकेटकीपर बल्लेबाज के फैन
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रांची टेस्ट में सकंटमोचक बने ध्रुव जुरेल, शतक चूके जीत लिया दिल
ये भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले आखिर क्यों सील हुआ राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड? वजह जानकर रह जाएंगे दंग
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines