Ravindra jadeja Century : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा ने पहले कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। फिर इसके बाद जडेजा ने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। जडेजा जब बल्लेबाजी करने आए थे। उस समय भारत ने अपने शुरुआती तीन महत्वपूर्व विकेट सिर्फ 33 रन पर गंवा दिए थे। जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने रोहित शर्मा के साथ 200 से ज्यादा रनों की भागेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
राजकोट में जडेजा का दूसरा शतक
निरंजन शाह स्टेडियम में रवींद्र जडेजा ने काफी साल तक घरेलू क्रिकेट खेला है। वहीं साल 2018 में भारत के दौरे पर आई वेस्टइंडीज के खिलाफ भी रवींद्र जडेजा ने नाबाद 100 रन बनाए थे। जिसके बाद राजकोट में रवींद्र जडेजा का यह बैक टू बैक दूसरा शतक है। वहीं जडेजा ने उस समय बल्ले से बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। जिससे भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से शिकस्त दी थी। बता दें कि रवींद्र जडेजा इस मैदान पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं।
हैदराबाद में शतक से चुके थे जडेजा
भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी जडेजा अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। जब जडेजा ने 85 रन का आंकड़ा पार किया। तभी सभी को लग रहा था कि जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ करियर का चौथा शतक पूरा कर लेंगे। मगर जो रूट की एक गेंद को वह पढ़ने में विफल रहे और गेंद सीधा उनके पैड पर जाकर लगी थी। जिस वजह से जडेजा 87 रन पर पगबाधा हो गए थे और सिर्फ 13 रन से अपना शतक पूरा नहीं कर सके। फिर इसके बाद वह चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे लेकिन एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर जडेजा ने शानदार वापसी करते हुए जडेजा ने बेहतरीन शतक लगाया।
रोहित शर्मा ने भी खेली शतकीय पारी
जडेजा ने पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी शतक लगाया। रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी में 196 गेंदों का सामना किया और 131 रन बनाए। रोहित ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 शतक उड़ाए थे। रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का यह 11वां शतक था। वहीं बतौर टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा का यह टेस्ट करियर का तीसरा शतक भी हैं। रोहित शर्मा को 131 के व्यक्तिगत स्कोर पर मार्क वुड ने अपना शिकार बनाया। दरअसल मार्क वुड की शॉर्ट बॉल पर बड़ा शॉट खेलते हुए, रोहित शर्मा बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : टेस्ट में रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी को छोड़ा पीछे
ये भी पढ़ें- Rohit Sharma Century IND vs ENG: रोहित शर्मा ने ठोका 47वां शतक, एक पारी में बना दिए 3 रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- IPL 2024: कब, कहां और किस फॉर्मेट में खेला जाएगा आईपीएल 17? चेयरमैन अरुण धूमल ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines