Dhruv Jurel IND vs ENG Rajkot Test : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर चल रही है। जिसके बाद भारत हर हाल में तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में इंग्लैंड पर दवाब बनाने की कोशिश करेगा। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट मैच में कड़े फैसले लेते हुए केएस भरत को बेंच पर बैठा सकते हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसी बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर ध्रुव जुरेल का एक इंटरव्यू शेयर किया। जिसमें वह भारतीय टीम में जुड़ने से लेकर डेब्यू कैप मिलने पर वह कैसा रिएक्ट करेंगे। इसपर उन्होंने खुलकर बात की।
बस में सीट कैसे मिली
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में भारतीय टीम के सालमी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ध्रुव जुरेल से सवाल पूछते हैं कि जब वह पहली बार टीम में शामिल हुए थे तो उन्हें बस में सीट कैसे मिली थी। जिसपर ध्रुव ने कहा कि जब मेरा चयन भारतीय टीम में हुआ उस समय मैं काफी नर्वस था। इसके बाद मेरे मन में ख्याल आया कि मैं बस में किस जगह पर बैठ सकता हूं। अगर मैं किसी दूसरे खिलाड़ी की सीट पर बैठ जाता तो वह मुझे खड़ा कर देते। जिसके बाद मैंने सोचा कि अगर बस का समय सुबह 8 बजे का होगा तो मैं सुबह 7:59 पर जा सकता हूं क्योंकि तब तक सभी अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाएंगे। जिसके बाद मुझे अपनी सीट मिल जाएगी।
पिता को करेंगे डेब्यू समर्पित
ध्रुव जुरेल ने कहा कि अगर उन्हें राजकोट टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह अपनी डेब्यू कैप अपने पिता को समर्पित करेंगे। ध्रुव ने आगे कहा कि उनके पिता ही उनके हीरो हैं। अगर मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मुझे क्या करना है तो मैं अपने पिता से जाकर बात करता हूं। जिसके बाद वह मुझे बताते हैं कि मुझे क्या करना है। ध्रुव ने इसके बाद कहा कि मेरे पिता हमेशा मेरे हीरो रहेंगे।
ध्रुव का राजकोट डेब्यू तय
इंग्लैंड के खिलाफ 15 फरवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल का डेब्यू तय माना जा रहा है। इस समय भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 7 मैच खेले हैं। जिसमें वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। इसके अलावा हैदराबाद और विशाखापट्टनम टेस्ट में केएस भरत विकेटकीपिंग के दौरान कई गलतियां करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि ध्रुव जुरेल राजकोट टेस्ट में केएस भरत को रिप्लेस कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- IND vs ENG: कौन से खिलाड़ियों को Playing 11 में मिलेगी जगह
ये भी पढे़ं- IND vs ENG Playing 11: राजकोट टेस्ट से एक दिन पहले आई प्लेइंग 11, डेब्यू के बाद बाहर हुआ ये खिलाड़ी
ये भी पढे़ं- हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर दिग्गज ने किया सपोर्ट, फैंस बोले- ऐसे तो बुमराह को MI की कैप्टेंसी मिलनी चाहिए
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
21 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines