IND vs ENG Rajkot Test Playing 11

IND vs ENG Playing 11: राजकोट टेस्ट से एक दिन पहले आई प्लेइंग 11, डेब्यू के बाद बाहर हुआ ये खिलाड़ी

India vs England Rajkot Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में गुरुवार 15 जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके लिए प्लेइंग 11 सामने आ गई है।

India vs England Rajkot Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस सीरीज में पहली बार मेहमान इंग्लिश टीम अपने दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरने जा रही है। इससे पहले दोनों टेस्ट में इंग्लैंड ने एक-एक पेसर ही खिलाया था। हैदराबाद में मार्क वुड खेले थे और विशाखापट्टनम में जेम्स एंडरसन की वापसी हुई थी। अब राजकोट में वुड और एंडरसन दोनों एकसाथ खेलेंगे।

विज्ञापन

टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव

इंग्लैंड की टीम ने राजकोट टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 एक दिन पहले बुधवार को ही जारी कर दी है। इस टीम में एक बदलाव हुआ है। विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने वाले शोएब बशीर को एक मैच खिलाकर ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह मार्क वुड को टीम में शामिल किया गया है। राजकोट की पिच को लेकर जानकारी मिली है कि यह स्लो टर्नर हो सकती है ऐसे में दो स्पिनर पर्याप्त हैं और जो रूट वैसे भी टीम के लिए तीसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन

राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की Playing 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 अभी सामने नहीं आई है और इसको लेकर कई अटकलें लग रही हैं। यह देखने वाली बात होगी कि डेब्यू कौन करता है। सरफराज खान का डेब्यू करना तय माना जा रहा है। जबकि रजत पाटीदार को विशाखापट्टनम के बाद राजकोट में एक और मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन क्या होगा इस पर भी नजरें होंगी। इंग्लैंड दो पेसर्स के साथ उतरी है ऐसे में टीम इंडिया कितने गेंदबाज लाती है यह देखना होगा। केएस भरत के फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं इसलिए ध्रुव जुरेल के डेब्यू की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ