Dhruv Jurel Fans Reaction : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट में भारत की तरफ से दो युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। सरफराज खान भारत के 311वें टेस्ट खिलाड़ी बने, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भारत के 312वें टेस्ट खिलाड़ी बने। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। जहां सरफराज खान ने 66 गेंदों पर 62 रन बनाए। वहीं ध्रुव जुरेल 104 गेंदों पर 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। डेब्यू पर इन दोनों ही खिलाड़ियों की यह पारी देखने लायक थी। मगर सोशल मीडिया पर फैंस ध्रुव जुरेल के डेब्यू पर नाराज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ध्रुव जुरेल को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं।
ध्रुव जुरेल को लेकर फैंस ने दिए रिएक्शन
ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया लेकिन फैंस ध्रुव जुरेल की इस पारी के बावजूद उनकी कम चर्चा होने से नाराज दिखाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा ”भाई मैं मुस्लिम नहीं हूं ना, इस लिए डेब्यू पर कोई भाव नहीं दे रहा है।” वहीं एक फैन ने लिखा कि सरफराज खान एंड फैमिली को हर जगह दिखाया जा रहा वहीं दूसरी तरफ ध्रुव जुरेल की फैमिली को कोई नहीं पूछ रहा है। ऐसे ही कई फैंस सोशल मीडिया पर ध्रुव जुरेल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फेंस का रिएक्शन
ध्रुव जुरेल ने खेली बेहतरीन पारी
राजकोट टेस्ट में ध्रुव जुरेल को दूसरे दिन नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके दो दोनों हाथों से लपका और 104 गेंदों पर 46 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने अश्विन के साथ मिलकर 77 रन की साझेदारी की। हालांकि वह सिर्फ 4 रन से अपना शतक बनाने से चूक गए। मगर ध्रुव जुरेल की इस पारी के दम पर भारत इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 400 का आंकड़ा छूने में कामयाब हो पाया है।
ये भी पढे़ं- IND vs ENG: सरफराज खान के बाद ध्रुव जुरेल का शानदार डेब्यू, टूटा भारतीय दिग्गज का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढे़ं- NZ vs SA: केन विलियम्सन ने पिछले 7 मैच में ठोके सात शतक, 92 साल बाद न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
ये भी पढे़ं- IND vs ENG: अश्विन-जडेजा दोनों की थी गलती! क्यों मिली भारत को 5 रन की पेनल्टी? जानें क्या है पूरा नियम
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम, अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines