India vs England Joe Root Make Two Records In Ranchi Test : भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। पहले दिन के पहले सेशन में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही इंग्लैंड की पारी को उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने संभाला। जो रूट का इस पारी से पहले सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 29 रन था। वह हर बार कोई ना कोई खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा देते थे। पर रांची में जो रूट की यह पारी काफी खास थी। जो रूट ने इस बार अपनी पारी में समय लेकर बल्लेबाजी की है।
रांची टेस्ट में जो रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगाया। जबकि इस शतक के बाद उन्होंने भारत के खिलाफ दो रिकॉर्ड भी बनाए। एक रिकॉर्ड काफी खास है तो दूसरा रिकॉर्ड अनचाहा है जो अब उनके नाम पर दर्ज हो गया है।
भारत के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
जो रूट दुनिया के उन 5 बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्हें वर्तमान टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। पर शुरुआती तीन मैचों में वह अपने बल्ले से कोई प्रभाव छोड़ने में फेल रहे थे। पिछले तीन टेस्ट की 6 पारियों में जो रूट का सर्वोच्च स्कोर 29 रन का था जो उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में बनाया था। हालांकि रांची टेस्ट में जो रूट एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने 226 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन की पारी खेली। रूट की इस पारी में 9 चौकों के अलावा काफी धैर्य भी दिखाई दिया।
बता दें कि जो रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगाया तो वहीं यह भारत के खिलाफ जो रूट का 10वां शतक हैं। जिसके बाद अब वह भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम था। उन्होंने भारत के खिलाफ 37 पारियों में 9 शतक लगाए थे। अब वहीं जो रूट के 52वीं पारी में 10 शतक भारत के खिलाफ हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: आकाश दीप की नो बॉल, बुमराह की आई याद; रोहित शर्मा ने उठाया पर्दा, देखें फैंस का रिएक्शन
रूट ने बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड
जो रूट ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के अलावा एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दरअसल रूट के करियर का यह तीसरा सबसे धीमा शतक है। जिसके लिए उन्हें 219 गेंदों का सामना करना पड़ा था। वहीं उन्होंने टेस्ट इतिहास का सबसे धीमा शतक 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। जब उन्हें अपना सैंकड़ा पूरा करने के लिए 259 बॉल का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारत के खिलाफ इस शतक की बदौलत पिछड़ती हुई इंग्लिश टीम अब मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट में की कप्तानी, पहली बार संभाली कमान; जानें क्या है पूरा माजरा
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
7 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
8 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
10 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
11 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
11 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines