IND vs ENG Ranchi Test Ravichandran Ashwin Captaincy First Time Rohit Sharma Out of Field

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट में की कप्तानी, पहली बार संभाली कमान; जानें क्या है पूरा माजरा

India vs England Ranchi Test Ravichandran Ashwin Captaincy: रांची टेस्ट के बीच इस मैच के लिए उपकप्तान बनाए गए रविचंद्रन अश्विन को कप्तानी करते देखा गया। वह पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करते दिखे। फैंस बिल्कुल जानना चाहेंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो अश्विन को कमान संभालनी पड़ी और रोहित शर्मा कहां थे?

India vs England Ranchi Test Ravichandran Ashwin Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट के बीच जहां एक विकेट लेकर अनोखा कारनामा किया और 1000 रन व 100 टेस्ट किसी टीम के खिलाफ लेने वाले पहले भारतीय बने। इसके अलावा मैच के 79वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करते हुए नजर आए। अपने 99वें टेस्ट मैच में अश्विन को पहली बार यह जिम्मेदारी मिली है। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान थे वो रांची टेस्ट से बाहर हैं। इसी कारण अश्विन को इस मैच के लिए उपकप्तान बनाया गया था।

विज्ञापन

क्यों अश्विन को मिली कप्तानी?

दरअसल किसी कारणवश भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड की बल्लेबाजी के 79वें ओवर में मैदान से बाहर गए। इस दौरान टीम के उपकप्तान रविचंद्रन अश्विन को कप्तानी करते देखा गया। इस ओवर में रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। इंग्लिश में कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक को यह कहते सुना गया कि अश्विन अब कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, एक ओवर के बाद ही रोहित शर्मा वापस लौटे और फिर से कप्तानी करते नजर आए। पर अश्विन के लिए यह बहुत ही गौरव का लम्हा था। उन्होंने पिछले मैच में ही भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे और ऐसा करने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे।

विज्ञापन
ravichandran ashwin captain Ranchi test

ravichandran ashwin captain Ranchi test

विज्ञापन

बेयरस्टो के विकेट से रचा इतिहास

रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट के पहले दिन जॉनी बेयरस्टो का विकेट लेकर इतिहास रचा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। वहीं दुनिया में किसी भी टीम के खिलाफ 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले भी वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने।

विज्ञापन

विज्ञापन

100वें टेस्ट के करीब अश्विन

रांची में रविचंद्रन अश्विन अपना 99वां टेस्ट मुकाबला खेलने उतरे। वह अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के करीब हैं। धर्मशाला में पांचवां टेस्ट अगर वह खेलते हैं तो यह उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा। उनके नाम अभी तक 502 विकेट हो चुके हैं। भारत के लिए वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। पहले स्थान पर हैं अनिल कुंबले जो 600 से ऊपर विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

यह भी देखें: BCCI के फैसले ने छीना IPL में DC का घरेलू मैदान, Delhi के जेटली स्टेडियम की जगह Vizag में होंगे मैच!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ