IND vs ENG Dharamshala Weather Favour England Fast Bowler : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने धर्मशाला पहुंचकर प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है, लेकिन धर्मशाला का मौसम भारत की हार का बड़ा कारण बन सकता है। अभी तक सीरीज के चार मैचों की बात करें तो पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाडियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और पहली पारी में 190 रन से पिछड़ने के बावजूद 28 रन से जीत हासिल की थी। हालांकि उसके बाद के बाकी के तीन मैचों में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की थी और इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराया था, लेकिन धर्मशाला का मौसम भारत की हार में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
धर्मशाला का मौसम इंग्लैंड के पक्ष में
भारत और इंग्लैंड की टीम 3 मार्च को धर्मशाला पहुंची थी। उस समय वहां पर बारिश हो रही थी। जिसको देखकर बस में बैठे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली थी। बता दें कि धर्मशाला और लंदन के मौसम में काफी सारी समानताएं हैं। इसको इस तरह से समझा जा सकता है कि इंग्लैंड की कंडिशन और धर्मशाला की कंडिशन इस समय एक जैसी है।
ये भी पढ़ें- WTC Points Table: न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया से नहीं, बांग्लादेश से है भारत को खतरा, छीन सकता है नंबर 1 का ताज!
जबकि धर्मशाला की पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद देखने को मिली है। इस समय धर्मशाला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि दोनों टीम जब पहुंची उस समय बारिश हो रही थी और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 7 से 11 मार्च के बीच मैदान पर काले बादल छाए रहेंगे। जिसका फायदा इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन उठा सकते हैं। हालांकि यह भी हो सकता है कि इंग्लैंड के कप्तान आखिरी टेस्ट में 3 तेज गेंदबाजों के साथ जाए।
धर्मशाला तेज गेंदबाजों का रिकॉर्ड
भारत ने धर्मशाला में अभी तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। टीम इंडिया ने यह टेस्ट मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। पूरे मैच में तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए 12 विकेट हासिल किए थे। जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक इस मैदान पर कुल 20 मैच खेले गए हैं। जिसमें तेज और स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर 248 विकेट हासिल किए हैं। इन 248 विकेट में 153 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। वहीं 95 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए हैं।
वहीं 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज एक शतक तक नहीं लगा पाया था। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में 111 रन बनाए थे। पूरे मैच में तेज गेंदबाजों की स्विंग ने बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया था।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : ‘सच बोला लाइट आ गई,’ CSK ने रुतुराज के लिए क्यों कही ये बात
जेम्स एंडरसन को मिलेगा फायदा
इंग्लैंड टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज दोनों टीम में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी है। जबकि उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 698 विकेट है। धर्मशाला की पिच पर जेम्स एंडरसन बल्लेबाजों के खिलाफ कहर ढा सकते हैं। दरअसल एंडरसन बॉल को दोनों तरफ स्विंग करवाने की क्षमता रखते हैं और अगर उस समय आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वह और भी खतरनाक गेंदबाज बन जाते हैं। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें खेलना काफी मुश्किल हो सकता है। दरअसल भारत ने धर्मशाला से पहले अपने सारे मैच स्पिन फ्रैंडली पिच पर खेले थे। उन पिच पर भी एंडरसन ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। विशाखापट्टनम टेस्ट में भी उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे।
https://twitter.com/irishabhparmar/status/1761996581669421475
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
24 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
27 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines