IND vs ENG, England Team Can Strong Comeback Third Day Match: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्डेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। जबकि इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 218 रन पर ऑलआउट हो गया था। भारत ने पहली पारी में 255 रन की बड़ी लीड बना ली है, लेकिन उनके बावजूद भारतीय टीम की जीत अभी तक सुनिश्चित नहीं हुई है।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारतीय टीम ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 190 रन की विशाल लीड ली थी, लेकिन उनके बाद भी टीम इंडिया को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस सीरीज में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन युवा बल्लेबाजों की दमदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने मैच हार के मुंह से निकाल लिया था।
रांची टेस्ट में लड़खड़ा गया था भारत
रांची टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। 195 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की आधी टीम 120 रन पर पवेलियन लौट गई थी। हालांकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने उन परिस्थितियों में बेहद खास पारी खेलते हुए 124 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए थे। जबकि पहली पारी में 90 रन की कमाल पारी खेलने वाले ध्रुव जुरेल ने दूसरी पारी में 77 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली थी। जिसके दम पर टीम इंडिया 192 रन का लक्ष्य हासिल कर पाई थी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘ऐसे करते हैं डेब्यू पर बैटिंग,’ देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा पचासा; फैंस ने किया रजत पाटीदार को ट्रोल
जबकि पहली पारी में भी टीम इंडिया का हाल काफी बुरा था। उसी मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने जो रूट के शतक और ओली रॉबिंसन के अर्धशतक की मदद से 353 रन बनाए थे। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 177 पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन वहां से ध्रुव जुरेल ने भारत की पारी को संभाला था और 307 तक पहुंचाया था।
धर्मशाला में इंग्लैंड बिगाड़ सकती है भारत का खेल
हैदराबाद और रांची टेस्ट की तरह ही धर्मशाला टेस्ट में भी इंग्लैंड की टीम दमदार वापसी करने का दम रखती है, लेकिन उसके लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों का उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियां खेलनी पड़ेगी। धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में इंग्लिश ओपनर्स ने 64 रन की शुरुआत दी थी, लेकिन उसके बाद भी इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 218 रन पर ढेर हो गई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 473 रन बना लिए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: 2021 में किया डेब्यू, फिर अचानक गायब; इस गंभीर बीमारी से लड़कर वापस लौटे देवदत्त पडिक्कल
धर्मशाला टेस्ट का तीसरा दिन दोनों टीमों के लिए काफी खास माना जा रहा है। जो टीम खेल के तीसरे दिन बेहतर खेल दिखाएंगी। यह मैच उसके नाम रहने वाला है। 255 रन की बड़ी लीड देने के बाद भी इंग्लैंड की टीम मैच में बनी हुई है और कप्तान बेन स्टोक्स की टीम सीरीज में दमदार वापसी के लिए भी जानी जाती है। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने कई बार मैच में धमाल वापसी की है।
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines