India vs England 5th Test Dharamshala: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में टेस्ट सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के दो धाकड़ खिलाड़ी अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। मेहमान इंग्लिश टीम के लिए धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का यह 100वां टेस्ट होगा। वहीं टीम इंडिया के मौजूदा दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी यह 100वां टेस्ट मैच है। यह दोनों खिलाड़ी एकसाथ अपना 100वां मुकाबला खेल रहे हैं। इसके अलावा भी दोनों के करियर के बीच एक खास कनेक्शन है।
क्या है वो खास कनेक्शन?
अगर जॉनी बेयरस्टो और रविचंद्रन अश्विन के करियर में खास कनेक्शन की बात करें तो दोनों अपना डेब्यू एक ही टीम के खिलाफ किया था। अश्विन ने डेब्यू 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेठली स्टेडियम में किया था। तो जॉनी बेयरस्टो ने अपना टेस्ट डेब्यू 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही किया था। यानी एकसाथ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे दोनों स्टार खिलाड़ियों ने एक ही टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
कैसा रहा है दोनों का करियर?
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन अब भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बन गए हैं। वह अनिल कुंबले के बाद दूसरे ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने 500 टेस्ट विकेटों का आंकड़ा छुआ है। उनके नाम अभी तक 99 मैचों में 507 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं। अश्विन ने भारत के लिए अभी तक 140 पारियों में 3309 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं।
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के धाकड़ आतिशी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अभी तक 99 टेस्ट मैचों में 36.4 की औसत से 5974 रन बनाए हैं। 176 पारियों में उनके नाम 12 शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं। वह टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 के भी अच्छे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 3868 वनडे और 1512 टी20 रन दर्ज हैं।
धर्मशाला में इंग्लैंड लगाएगा साख की बाजी
धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी। उसके लिए दांव पर होगी उसकी साख। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-3 से पीछे है और सीरीज गंवा चुकी है। वहीं भारतीय टीम धर्मशाला में जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। मौजूदा समय में टीम इंडिया टॉप पर काबिज है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing 11: टीम इंडिया में एक बदलाव, नहीं बाहर होंगे रजत पाटीदार! रोहित शर्मा का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से कुछ घंटों पहले खड़ा हुआ बवाल, इंग्लिश खिलाड़ी और अंपायर पड़े बीमार
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
37 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
38 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines