IND vs ENG, Devdutt Padikkal Debut Fans Troll Rajat Patidar Dharamshala Test: धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम ने एक बड़ा बदलाव करते हुए रजत पाटीदार को तीन टेस्ट मैच में मौका देने के बाद पांचवें टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका दिया था। पडिक्कल भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 314वें खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में कमाल का प्रदर्शन किया और भारत के बैक टू बैक दो विकेट गिर जाने के बाद उन्होंने टीम इंडिया की पारी को संभाला। पडिक्कल ने डेब्यू पारी में ही शतक जड़ दिया है। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर रजत पाटीदार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं फैंस देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
‘तुमसे नहीं हो पाएगा’
रजत पाटीदार को विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू करने बाद भारत के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू मैच की पहली पारी में भी अर्धशतक जड़ दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा कि सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी देखने के बाद राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा रजत पाटीदार से कहते हैं कि बेटा तुमसे नहीं हो पाएगा। जबकि एक फैन ने फोटो शेयर की, जिसमें देवदत्त पडिक्कल रजत पाटीदार से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि डेब्यू के मौके का सही उपयोग इस तरह से करते हैं। जबकि एक फैन ने लिखा कि देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार में सबसे बड़ा अंतर कॉन्फिडेंस और क्वालिटी का है।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में आया रोहित शर्मा का तूफान, एक शतक से बनाए 7 महारिकॉर्ड
https://twitter.com/rr3815126/status/1766036442508415402
पाटीदार ने किया निराश
विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने से पहले रजत पाटीदार रणजी ट्रॉफी 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। उनसे भारतीय फैंस को डेब्यू मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए थे। विशाखापट्टनम में फेल होने के बाद रजत पाटीदार को राजकोट टेस्ट में भी मौका दिया गया था, लेकिन वह एक पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए थे। जबकि रांची टेस्ट में भी पाटीदार पूरी तरह से फेल साबित हुए थे। पाटीदार ने भारत के लिए तीन टेस्ट की छह पारियों में सिर्फ 63 रन बनाए थे।
छक्का लगाकर पडिक्कल ने किया अर्धशतक पूरा
भारत के लिए सफेद जर्सी में पहला मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल को नंबर 4 पर मौका दिया गया था। उन्होंने इस मौके दो दोनों हाथों से लपका और पहले मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया। देवदत्त पडिक्कल ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की तरह छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था। पडिक्कल ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की बॉल पर सीधे बल्ले से सिक्स लगाकर अपना पचासा पूरा किया था।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने बनाया खास रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा
भारत की पकड़ में धर्मशाला टेस्ट मैच
धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों की कमाल की गेंदबाजी के बाद दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने महफिल लूटी। भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। जबकि सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया था। जिसके दम पर टीम इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी लीड लेने में सफल रही। दोनों डिपार्टमेंट में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। जबकि इंग्लैंड के हाथों से मैच काफी दूर निकल चुका है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
25 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
56 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines