Can Ashwin Replace in 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। राजकोट में खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अश्विन ने राजकोट टेस्ट का सिर्फ दूसरा दिन का खेल खेला और एक विकेट लेकर अपना 500वां टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए हैं। अब अश्विन पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। अश्विन को मेडिकल इमरजेंसी के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या एक दिन का खेल होने के बाद भी तीसरे ही टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन का रिप्लेसमेंट हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं एमसीसी का नियम क्या कहता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : क्या अक्षर पटेल को बाहर करके रोहित शर्मा ने की भूल? कहीं हाथ से न निकल जाए राजकोट टेस्ट
राजकोट टेस्ट के दौरान बाहर हुए अश्विन
राजकोट टेस्ट के दौरान रविचंद्रन अश्विन के बाहर होने से टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। अश्विन एक स्टार ऑलराउंडर हैं, वह गेंद के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों की खटिया खड़ी करने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन अब वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अश्विन की जगह किसे टीम में एंट्री मिलती है। गौर करने वाली बात है कि चौथे मैच में तो अश्विन का रिप्लेसमेंट आना लाजमी है, लेकिन क्या तीसरे ही टेस्ट में अश्विन का रिप्लेसमेंट प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को अचानक क्यों होना पड़ा तीसरे टेस्ट से बाहर? सामने आई बड़ी वजह
क्या कहता है एमसीसी का नियम
एमसीसी का नियम 1.2 कहता है कि विरोधी टीम के कप्तान के सहमति के बिना किसी भी खिलाड़ी को मैच के दौरान ही रिप्लेस नहीं किया जा सकता है। टीम में उसी खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है, जो फिलहाल टीम के सदस्य हैं। किसी बाहरी खिलाड़ी को किसी खिलाड़ी की जगह टीम में नहीं लाया जा सकता है। इसके अलावा अगर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स तीसरे ही टेस्ट में अश्विन के रिप्लेसमेंट के लिए मान भी जाते हैं, फिर भी खिलाड़ी अश्विन की जगह बॉलिंग नहीं कर सकेगा। वह खिलाड़ी सिर्फ फील्डर के तौर पर अभी शामिल होगा और इंग्लैंड की पहली पारी खत्म होने के बाद ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी गेंद या बल्ले से अपना योगदान दे सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने अचानक राजकोट टेस्ट के बीच से वापस लिया नाम, टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका
बेंच पर हैं ये 6 खिलाड़ी
इससे साफ है कि भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन को तभी रिप्लेस कर सकते हैं, जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस बात के लिए राजी हो जाएं। फिलहाल बेंच पर आकाश दीप, श्रीकर भरत, मुकेश कुमार, देवदत्त पार्डिकल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर है। रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट मैच से अक्षर पटेल को बाहर कर दिया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वॉशिंगटन सुंदर को अश्विन की जगह रिप्लेस किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
13 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines