India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम अभी तक इस सीरीज में बढ़त बना चुकी है। भारत ने खेले गए सीरीज के 3 मुकाबले में 2 मैचों को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज जीतने के लिए मजबूत दावेदारी भी पेश कर दी है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा। अगर भारत इस मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए सीरीज बचाए रखने का यह आखिरी मौका होने वाला है। इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम को कई झटके लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बुमराह और राहुल रांची टेस्ट से बाहर; एक खिलाड़ी करेगा डेब्यू! बदल गया टीम का स्क्वॉड
बुमराह और राहुल चौथे टेस्ट से बाहर
भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पहले ही भारतीय टीम के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। इसके बाद जसप्रीत बुमराह को भी चौथे टेस्ट मैच से आराम दे दिया गया। फिर खबर आई की केएल राहुल भी रांची टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। भारत के पास रांची टेस्ट के लिए ना ही तो विराट कोहली हैं, ना ही जसप्रीत बुमराह हैं और ना ही केएल राहुल हैं। इस स्थिति में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका देंगे। चलिए हम आपको बताते हैं रांची टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा के पास प्लान बी क्या है। रोहित किन खिलाड़ियों को इन दिग्गजों की जगह मौका दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल चौथे टेस्ट से बाहर, BCCI ने पांचवें मैच को लेकर दिया बड़ा अपडेट
देवदत्त पडिक्कल कर सकते हैं डेब्यू
रांची टेस्ट में सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। रजत पाटीदार को लगातार 2 मैचों में प्रदर्शन करने का मौका मिला, लेकिन वह अपने फॉर्म से टीम को प्रभावित नहीं कर सके हैं। ऐसे में अगले मुकाबले से उनका पत्ता कटना तय माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो वह भारतीय टेस्ट इतिहास में डेब्यू करने वाले 313वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल को रांची टेस्ट मैच में भी जगह मिलने की संभावना है। ध्रुव ने राजकोट टेस्ट में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने एक खिलाड़ी को रन आउट किया था, जिसके कारण वह काफी चर्चा में रहे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट से बाहर, टीम में वापस लौटा एक खिलाड़ी
राजकोट टेस्ट में होगा घमासान
एक अन्य गेंदबाज आकाशदीप को भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल करने की संभावना नहीं जताई जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। इंग्लैंड ने इस सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था। यह मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला गया था। भारतीय टीम को इससे करारा झटका लगा और आगामी मैचों के लिए सतर्क हो गई। इसके बाद भारत ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और सीरीज का दूसरा मुकाबला, जो कि विशाखापट्टनम में खेला गया, उसे अपने नाम कर लिया। फिर भारत ने राजकोट टेस्ट को भी अपने नाम कर इंग्लैंड को बैक टू बैक झटका दे दिया। अब देखने वाली बात होगी कि रांची टेस्ट को भारतीय टीम अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा करने में कामयाब होती है या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली दूसरी बार बने पापा, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म; दुनिया को बताया नाम
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
15 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
38 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines