India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया राजकोट टेस्ट मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने विरोधी टीम को 434 रनों से शिकस्त देकर सीरीज पर भी 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह लगातार दूसरी जीत है। भारत ने पहले तो विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, फिर राजकोट में भी विरोधी टीम को धो डाला। लगातार दो हार मिलने से इंग्लैंड की टीम बौखला गई है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा कि उनके साथ चीटिंग हुई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे रांची टेस्ट! आखिर क्या है इसके पीछे का कारण
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह विवाद शुरू हुआ है इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली के विकेट को लेकर। राजकोट टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 556 रनों का लक्ष्य रखा था। पिच की कंडीशन को देखते हुए यह टारगेट बड़ा ही नहीं बल्कि काफी विशाल था, इस कारण से इंग्लैंड की टीम काफी दबाव भी महसूस कर रही थी। इंग्लैंड के खिलाड़ी जैक क्रॉली जब 11 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे इस दौरान गेंदबाजी के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट दिया तो खिलाड़ी ने रिव्यू की मांग कर ली, यहीं से इस विवाद ने जन्म ले लिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अनिल कुंबले की रोहित शर्मा से स्पेशल रिक्वेस्ट, यशस्वी जायसवाल के लिए की खास मांग
बेन स्टोक्स ने बताई पूरी कहानी
बेन स्टोक्स बताते हैं कि थर्ड अंपायर द्वारा चेक किए जाने पर साफ तौर पर दिख पा रहा था कि गेंद स्टंप को मिस कर रही है, बावजूद इसके अंपायर्स कॉल देकर जैक क्रॉली को आउट करार दे दिया। यह मुझे कुछ समझ नहीं आया। नंबर्स बता रहे हैं कि गेंद स्टंप को छू रही है, लेकिन जो दिखाया गया उसके अनुसार गेंद स्टंप को मिस कर रही है। वहां क्या हुआ नहीं हुआ मुझे कुछ समझ नहीं आ रही है, लेकिन इतना जरूर है कि गेंद स्टंप को नहीं छू रही थी, फिर भी अंपायर्स कॉल के तहत बल्लेबाज को आउट करार दे दिया गया है। इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है।
https://twitter.com/CricketSatire/status/1759426151649587506
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रजत पाटीदार का फॉर्म बना चिंता का विषय, क्या चौथे टेस्ट में होगा बड़ा बदलाव?
स्टोक्स की क्या है मांग
जैक क्रॉली के विकेट के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मक्कुलम अंपायर से बात करते भी दिख रहे थे। अब इंग्लैंड के कप्तान ने यहां तक मांग कर दी है कि अंपायर्स कॉल खत्म होना चाहिए। स्टोक्स ने कहा कि गेंद स्टंप को छू रही थी या फिर नहीं, इस चक्कर में पड़ने से अच्छा है कि अंपायर्स कॉल को ही समाप्त कर दिया जाए। जैक क्रॉली के आउट होने से पहले तक इंग्लैंड का सिर्फ एक विकेट गिरा था। बता दें कि स्टोक्स ने यह बयान मैच खत्म होने के बाद टॉक स्पोर्ट से बातचीत के दौरान दिया है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
35 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines