India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। धर्मशाला में इन दिनों मौसम बिल्कुल ऐसा है जैसा लंदन में होता है। जिसके चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि इंग्लैंड की टीम मौसम की कंडिशन का फायदा उठाकर मैच में टीम इंडिया पर दबदबा बना सकती है। लेकिन एक खिलाड़ी है जो धर्मशाला में इंग्लैंड टीम पर भारी पड़ सकता है। इस भारतीय खिलाड़ी का धर्मशाला के मैदान पर रिकॉर्ड भी काफी शानदार है। जिसने अब इंग्लैंड टीम की टेंशन बढ़ा दी है।
धर्मशाला में चलता है भारतीय स्टार ऑलराउंडर का जादू
धर्मशाला के मैदान पर अभी तक टीम इंडिया ने महज एक टेस्ट मैच खेला है। ये टेस्ट मैच भारतीय टीम ने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था। इस मैच को टीम इंडिया ने जीता था। इस मैच में भारत की जीत में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई थी। जडेजा ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच की पहली पारी में जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट अपने नाम किया था। वहीं बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने पहली पारी में 63 रन बनाए थे।
इसके अलावा दूसरी पारी में जडेजा ने 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। अब एक बार फिर से धर्मशाला के मैदान पर टीम इंडिया को जडेजा से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भी जडेजा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बल्ले और गेंद दोनों से जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है।
देवदत्त पडिक्कल का हो सकता है डेब्यू
धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आखिरी टेस्ट मैच के लिए देवदत्त को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था। जिसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि पडिक्कल प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत पाटीदार को आखिरी टेस्ट मैच से बाहर किया ज सकता है।
दरअसल रजत पाटीदार को भी इस सीरीज में ही इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन रजत अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे। जिसके चलते अब रजत पाटीदार पर धर्मशाला टेस्ट मैच से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर रजत बाहर होते हैं तो पडिक्कल का डेब्यू तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला का मौसम बन सकता है भारत की हार का कारण! इंग्लैंड के गेंदबाज बरपाएंगे कहर
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : अनिल कुंबले-हरभजन सिंह के खास क्लब में शामिल होंगे अश्विन, धर्मशाला में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
21 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines