India vs England 5th Test Ravichandran Ashwin: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के लिए ये मैच बेहद खास है। धर्मशाला में अश्विन अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। लेकिन अपने ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले अब आर अश्विन का नाम एक विवाद से जुड़ गया है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने अश्विन पर एक गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व क्रिकेटर ने अश्विन पर बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अश्विन पर लगाया आरोप
दरअसल आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में अपने टेस्ट करियर का 100वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं। जिसको लेकर फैंस और पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अश्विन पर आरोप लगाया है कि मैनें अश्विन को उनके 100वें टेस्ट मैच के लिए शुभकामनाएं देने के लिए कई बार फोन कॉल और मैसेज किए थे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पूर्व क्रिकेटर्स को ऐसा सम्मान मिलता है। ये पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अश्विन पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी कई बार पूर्व क्रिकेटर अश्विन पर मतलबी होने तक का आरोप लगाया है।
4-1 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी थी। अब चौथे टेस्ट मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए तीनों टेस्ट मैचों में शानदार जीत हासिल की थी।
धर्मशाला टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। वहीं मैच पर बारिश का भी साया मंडरा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए टीम इंडिया के लिए धर्मशाला टेस्ट मैच भी काफी अहम है। फिलहाल टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला में होगा बड़ा बदलाव! क्या कुलदीप यादव की बलि चढ़ाएंगे रोहित शर्मा
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जॉनी बेयरस्टो और रविचंद्रन अश्विन के करियर का खास कनेक्शन, एकसाथ खेलेंगे 100वां टेस्ट
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines