India vs England 5th Test: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की चोट पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल केएल राहुल को पहले टेस्ट मैच इंजरी हो गई थी। जिसके बाद केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए थे। उसके बाद केएल राहुल को पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते सीरीज के चौथे टेस्ट मैच तक बाहर रहना पड़ा था। अब टीम इंडिया सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेलेगी। इस मैच में भी केएल राहुल के खेलने पर एक बार फिर से सस्पेंस बना हुआ है।
इलाज के लिए लंदन पहुंचे केएल राहुल
सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद राहुल को इंजरी के चलते सीरीज के अगले तीन मैचों से बाहर होना पड़ा था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल इलाज के लिए लंदन पहुंचे हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक पूरी तरह से फिटनेस को हासिल नहीं किया था। बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अधिकारियों ने केएल राहुल की फिटनेस का मूल्यांकन किया था। जिसके बाद राहुल को इलाज के लिए लंदन भेजा गया।
हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अभी तक केएल राहुल की वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन भी काफी शानदार है। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में केएल राहुल टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अहम भूमिका निभाई है। इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने विकेटकीपिंग नहीं की थी।
उनकी जगह केएस भरत विकेटकीपिंग करते हुए देखें गए थे। हालांकि केएस भरत सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में फ्लॉप साबित रहे। जिसके बाद तीसरे मैच में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था और ध्रुव ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। रांची टेस्ट मैच में ध्रुव को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल किए हुए है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Hardik Pandya ने किसको मारा ताना, ‘दम है तो अकेले जीतकर दिखाए’
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : चेपॉक स्टेडियम में होगी CSK और RCB की भिड़त, देखें कैसा है रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: अरे! श्रेयस अय्यर अंपायरिंग करने लगे…, सोशल मीडिया पर क्यों मचने लगी हलचल
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines