India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज में दो खिलाड़ी अपना-अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसके दूसरे मैच में दो खिलाड़ी और अपना-अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होने वाला है जब 2 दिनों के अंदर 4 खिलाड़ी अपना-अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।
IND vs ENG मैच में अश्विन और बेयरस्टो
भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मार्च से धर्मशाला में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। वहीं इस मैच को जीतकर भारतीय टीम 4-1 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। अब इस सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तरफ से स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन अपना 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले हैं।
अश्विन भारत की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से पांचवें टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं। बेयरस्टो इंग्लैंड की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 17वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
NZ vs AUS मैच में केन विलियमसन और टिम साउदी
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 8 मार्च से खेला जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के दो खिलाड़ी केन विलियमसन और टिम साउदी भी अपना-अपना 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। बता दें, इस सीरीज का पहला मैच हारकर न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से पीछे चल रही है। दूसरा मैच जीतकर कीवी टीम सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- Iyer-Kishan Controversy: ‘पैसा कमाओ लेकिन देश..’ पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को लताड़ा
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में टूटेगा 24 साल पुराना रिकॉर्ड! नए खिलाड़ी की एंट्री से होगा कारनामा
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : धर्मशाला में होगा भारत-इंग्लैंड का असली टेस्ट, देखें टीम इंडिया की संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
12 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
58 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines