India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना काफी अहम है। मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा और टीम इंडिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, हालांकि करुण नायर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 9 साल बाद टेस्ट में अर्धशतक लगाया। करुण फिलहाल एक छोर पर नाबाद हैं तो वहीं उनका साथ वाशिंगटन सुंदर निभा रहे हैं। ओवल टेस्ट में करुण की शानदार पारी देखकर पूर्व दिग्गज दिनेश कार्तिक भी गदगद हो गए।

करुण की अर्धशतकीय पारी से खुश हुए कार्तिक

---खबर नीचे जारी है---

कमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा "शाबाश, करुण नायर। वाकई मुश्किल हालात में यह बेहतरीन अर्धशतक है। करुण नायर का करियर वाकई में वापस आ गया है। अगर वह यह टेस्ट नहीं खेलते, तो टीम प्रबंधन उनसे आगे की सोच सकता था।"

---खबर नीचे जारी है---

दूसरी तरफ वरुण आरोन ने कहा "यह उनका आखिरी मौका हो सकता था, लेकिन उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। पिच काफी बदलाव कर रही थी, लेकिन करुण नायर डटे हुए हैं। करुण नायर का ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर नरम हाथों से खेलने का जानबूझकर किया गया प्रयास सबसे अलग था।" अभी तक इस सीरीज में करुण का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते उनको मैनचेस्टर टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर होना पड़ा था।

---खबर नीचे जारी है---

टीम इंडिया ने बनाए 204 रन

---खबर नीचे जारी है---

ओवल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 204 रन बना लिए थे। फिलहाल करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को पहले दिन 6 बड़े झटके लगे थे। जिसमें यशस्वी जायसवाल 2 रन, केएल राहुल 14 रन, साईं सुदर्शन 38 रन, शुभमन गिल 21 रन, रवींद्र जडेजा 9 रन और ध्रुव जुरेल 19 रन शामिल रहे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: यह क्या किया शुभमन गिल! बिना देखे ही दौड़ पड़े कप्तान साहब, तोहफे में दिया अपना विकेट