India vs England: धर्मशाला टेस्ट मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। भारत पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर चुका है। ऐसे में सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला भारत सिर्फ प्वाइंट्स टेबल में पोजीशन मजबूत करने की सोच से खेलने वाला है। इस मैच से पहले धर्मशाला के मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है। धर्मशाला का मौसम काफी खराब है। मौसम विभाग ने बताया कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है और ओले भी पड़ सकते हैं। इस कारण से पिच काफी अलग तरीके से तैयार किया जा रहा है। आमतौर पर देखा जाता है कि धर्मशाला के मैदान पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। इसके कारण से प्लेइंग इलेवन भी प्रभावित होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘फिफ्टी और शतक सिर्फ Time Waste है’, हार्दिक पांड्या ने किसकी ओर किया इशारा
तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है पिच
धर्मशाला के मैदान पर अभी तक कुल 20 मैच खेले गए हैं। इन 20 मैचों के दौरान गेंदबाजों ने कुल 248 विकेट झटके हैं। अब गौर करने वाली बात है कि 248 विकेट में 153 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं, जबकि 95 विकेट स्पिन गेंदबाजों के हाथ लगी है। इससे साफ है कि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि स्पिन का जादू यहां कम चलता है। लेकिन इस बार पिच अलग हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मशाला टेस्ट मैच के दौरान पिच स्पिन गेंदबाजों के हिसाब से बनाई जा रही है, ताकि मुकाबला जल्दि खत्म किया जा सके। मौसम खराब होने के कारण इस मैच को जल्दी खत्म करने की बात की जा रही है। इसका प्रभाव प्लेइंग इलेवन पर पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें:- मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, नीचे गिरते ही हो गई मौत
स्पिनरों के लिए मददगार बनाई जा सकती है पिच
बता दें कि अगले मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी करने वाले हैं। बुमराह लंबे समय से टीम के साथ जुड़े थे, इस कारण से उन्हें चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया गया था, लेकिन अब पांचवें मुकाबले में खिलाड़ी की वापसी होने वाली है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा भी असमंजस में पड़ गए हैं कि बुमराह की जगह किन्हें बाहर करें। अगर पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है, फिर भारत 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने वाला है। ऐसे में कुलदीप यादव को बाहर किया जा सकता है। दूसरी ओर अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट, मिस कर सकते हैं प्रैक्टिस सेशन! क्या है कारण?
रजत पाटीदार को भी होना होगा बाहर
इसके अलावा एक अन्य खिलाड़ी रजत पाटीदार का अगले मैच से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। पाटीदार को लगातार 3 मैचों में मौका दिया गया, लेकिन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली। इस कारण से खिलाड़ी को अगले मैच से बाहर करके उनकी जगह देवदत्त पड्डिकल को मौका मिल सकता है।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
21 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines