IND vs ENG: नीतीश रेड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर बढ़ी टेंशन

नीतीश रेड्डी इंजरी के चलते इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। नीतीश रेड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

nitish reddy

nitish reddy

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच को ड्रॉ करने के इरादे से पांचवें दिन मैदान पर उतरेगी। वहीं इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट चोटिल होने के बाद ये खिलाड़ी अब सीरीज से बाहर हो चुका है। वहीं सीरीज से बाहर होने के बाद अब नीतीश रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, उनके खिलाफ बकाया पैसा होने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

नीतीश रेड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश रेड्डी की पूर्व प्लेयर एजेंसी स्क्वायर द वन की तरफ से खिलाड़ी के खिलाफ 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया होने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान नीतीश रेड्डी और स्क्वायर द वन के बीच का करार खत्म हो गया था।

मध्यस्थता एवं सुलह अधिनियम की धारा 11(6) के तहत प्लेयर एजेंसी स्क्वायर द वन की तरफ से ये मामला दर्ज कराया गया है। नीतीश रेड्डी पर मैनेजमेंट एग्रीमेंट के उल्लंघन और बकाया राशि का भुगतान न करने जैसे आरोप लगे हैं। अब इस मामले की सुनवाई 28 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय में हो सकती है। इस एजेंसी ने नीतीश रेड्डी के साथ 4 साल तक काम किया।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुए नीतीश

नीतीश रेड्डी को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस सीरीज में उनके बल्ले से पहला शतक भी देखने को मिला था। जिसके बाद उनको इंग्लैंड के साथ चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था।

इस सीरीज में नीतीश ने शुरुआत के 3 मैच खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था। वहीं तीसरे टेस्ट मैच के दौरान नीथी रेड्डी को इंजरी हो गई थी। जिसके चलते उनको चौथे और पांचवें टेस्ट से बाहर होना पड़ा। मैनचेस्टर टेस्ट में नीतीश की जगह शार्दुल ठाकुर खेल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ