WCL 2025 पॉइंट्स टेबल में इंडिया चैंपियंस का बुरा हाल, जीत के लिए तरसी युवराज सिंह की टीम

WCL 2025: युवराज सिंह की इंडिया चैंपियंस को तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अभी तक इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

yuvraj singh

युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 71 रनों की तूफानी पारी (PIC Credit - X)

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अभी तक इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह की टीम का जीत का खाता नहीं खुल पाया है। इंडिया चैंपियंस ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पहला मैच रद्द हो गया था। 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए मैच में इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता मैच

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने 60 गेंदों पर सबसे ज्यादा 91 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा युसूफ पठान ने 23 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जिसमें 3 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने मैच को 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कैलम फर्ग्यूसन ने 38 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा डेनियल क्रिस्चियन ने 39 रन बनाए थे। इंडिया चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष चावला ने 3, हरभजन सिंह ने 2 और विनय कुमार ने 1 विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल का हाल

पॉइंट्स टेबल में फिलहा पाकिस्तान चैंपियंस पहले पायदान पर बनी हुई है। पाकिस्तान के 4 मैच हो चुके हैं, जिसमें से टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था। फिलहाल पाकिस्तान के 7 अंक हैय़ वहीं साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 5 अंक के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है। इसके अलावा वेस्टइंडीज 2 अंक के साथ चौथे, इंग्लैंड पांचवें और इंडिया चैंपियंस छठे पायदान पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ