India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हालांकि इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके नाम सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट भी दर्ज है। फिर भी चौथे टेस्ट मैच से बुमराह को आराम दे दिया गया जो फैंस को थोड़ा समझ नहीं आ रहा है। दरअसल रांची टेस्ट मैच अगर टीम जीत लेती है तो सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद खास माना जा रहा है। अब टीम इंडिया को रांची टेस्ट मैच में बिना बुमराह के मैदान पर उतरना होगा।
वर्कलोड के चलते दिया गया बुमराह को आराम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में वर्कलोड ज्यादा होने के बुमराह को आराम दिया गया है। जबकि बुमराह सीरीज के सभी मैच खेलना चाहते थे। जानकारी के मुताबिक सीरीज के आखिर और पांचवे टेस्ट मैच में बुमराह खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह काफी खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। अपनी गेंदबाजी से बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। अभी तक तीन मैचों की 6 पारियों में बुमराह ने 17 विकेट हासिल किए है। चौथे टेस्ट मैच में बुमराह का न खेलना इंग्लैंड के लिए थोड़ा राहत भरा होगा।
सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था। पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने जीत लिया था। जिसके बाद इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराया। लगातार दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया चौथे मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: चौथे टेस्ट में भारत की सीरीज जीतने पर नजर, जानें कैसा है रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट मैदान पर लौटेंगे रैना, गेल और सहवाग, आईवीपीएल में दिखेगा जलवा; कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Schedule: चेन्नई में 22 मार्च को होगी ओपनिंग सेरेमनी! कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
1 hr agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
4 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
5 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
5 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines