India vs England 4th Test: रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट पर बारिश का साया मंडरा रहा है। तीसरे दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है जिससे खेल बिगड़ सकता है। हालांकि फैंस ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि मैच के बीच में बारिश आए और खेल रूके। रविवार 25 जनवरी को चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन है फिलहाल टीम इंडिया रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड से पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। तीसरे दिन भारतीय टीम को पूरी उम्मीद ध्रुव जुरेल से होगी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद थे। अगर यहां से ध्रुव टीम के लिए एक बड़ी पारी खेल देते हैं तो टीम इंडिया रांची टेस्ट में वापसी कर सकती है।
तीसरे दिन बारिश की कितनी संभावना?
Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार रांची में आज बारिश की 45 फीसदी संभावना है। इसके अलावा रांची में आज मौसम का तापमान 12 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर बारिश होती भी है तो ये ज्यादा देर तक नहीं चलेगी। ऐसे में अगर बारिश होती भी है तो मैच ज्यादा देर तक नहीं रूक सकता है। जिसके बाद फैंस को मैच पूरा होने की उम्मीद है।
इंग्लैंड से 134 रन पीछे टीम इंडिया
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 219 रन बना लिए थे। दूसरे दिन टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई दी। यशस्वी जायसवाल को छोड़कर कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब ध्रुव जुरेल 30 रन और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऐसे में अब टीम इंडिया को इस जोड़ी से काफी उम्मीदें होगी।
इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दूसरे दिन शोएब बशीर ने 4 विकेट हासिल किए थे। शोएब बशीर की घूमती हुई गेंद के सामने भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पा रहे थे। इसके अलावा टॉम हार्टले ने 2 जेम्स एंडरसन ने एक विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट में टीम इंडिया को 3 चीजों पर करना होगा फोकस, तब होगी वापसी
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल के मुरीद हुए जो रूट, भारतीय बल्लेबाज से तीसरे दिन ज्यादा रनों की उम्मीद
ये भी पढ़ें:- ICC ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान को किया निलंबित, अफगानिस्तान के खिलाड़ी को भी सुनाई सजा
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
13 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
35 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
54 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
57 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines