ICC Suspended Sri Lankan Captain Wanindu Hasaranga Punishes Rahmanullah Gurbaz

ICC ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान को किया निलंबित, अफगानिस्तान के खिलाड़ी को भी सुनाई सजा

ICC Suspended Sri Lanka Cricket Team Captain: आईसीसी द्वारा श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान और एक अफगानिस्तान के खिलाड़ी को सजा सुनाई गई है। खास बात यह है कि श्रीलंकाई खिलाड़ी को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला है अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी मौजूदा टी20 सीरीज का।

ICC Suspended Sri Lanka Cricket Team Captain Wanindu Hasaranga: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा शनिवार शाम एक बड़ा फैसला लेते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान वानिंदु हसारंगा को निलंबित करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि यह सजा सुनाई गई है अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी मौजूदा टी20 सीरीज के दौरान हुए एक वाकये को लेकर। इतना ही नहीं अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमनुल्लाह गुरबाज को भी आईसीसी ने सजा सुनाई है। खास बात यह है कि हसारंगा को अगले दो मैचों के लिए निलंबित किया गया है। जबकि गुरबाज को मैच फीस का जुर्माना और डिमेरिंट अंक की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

अगर पूरे मामले की बात करें तो वानिंदु हसारंगा के टोटल डिमेरिट अंक 5 हो गए हैं। इसी कारण नियम के मुताबिक अगर पिछले दो साल में खिलाड़ी के पांच डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो उसके ऊपर 50 प्रतिशत मैच फीस और दो मैचों का निलंबन लगता है। अगर पूरे मामले की बात करें तो हसारंगा को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अनुच्छेद 2.13 का दोषी पाया गया है। इसमें अगर कोई खिलाड़ी अपने सपोर्ट स्टाफ, अंपायर या मैच रेफरी को पर्सनल तौर पर गलत शब्द बोलता है तो इसका दोषी पाते हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह मामला है अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले का। उस मैच में हसारंगा ने अंपायर लिंडन हनिबल की तरफ जाकर उन्हें एक फुलटॉस को नो बॉल देने के लिए उल्टा-सीधा बोला था। इसी कारण उन्हें दोषी पाया गया। वह अब श्रीलंका की अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर रहेंगे।

विज्ञापन

क्यों रहमनुल्लाह गुरबाज को मिली सजा?

अब अगर अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमनुल्लाह गुरबाज की बात करें तो उन्हें भी आईसीसी ने सजा सुनाई है। हालांकि उनके ऊपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। उन्हें आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है। उन्होंने इस कोड के अनुच्छेद 2.4 के नियम का उल्लंघन किया था। इसमें भी अंपायर की बात नहीं मानने जैसी बातें होती हैं। इसके लिए उन पर मैच फीस के जुर्माने के अलावा 1 डिमेरिट अंक भी मिला। पिछले दो साल में यह उनकी दूसरी गलती है और उनके कुल 2 डिमेरिट अंक हो गए हैं।

विज्ञापन

गुरबाज की गलती की बात करें तो उनको यह सजा सुनाई गई है अपने बल्ले की ग्रिप के साथ छेड़छाड़ करने के लिए। उनको इसके लिए वॉर्निंग भी मिली थी लेकिन उसके बावजूद वह नहीं माने। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने आरोप स्वीकार लिए हैं। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड द्वारा लगाए गए आरोपों को उन्होंने स्वीकार लिया है। इस कारण अब इस मामले पर किसी भी तरह की सुनवाई की जरूरत नहीं है। यह शिकायत फील्ड अंपायर लिंडन हनीबल और रवींद्र विमलासिरी ने की थी। वहीं थर्ड अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे और फोर्थ अंपायर रनमोर मार्टिनेज ने भी यह शिकाय की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ