India vs England 4th Test: रांची में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया था। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 353 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। भारतीय टीम की तरफ से फिलहाल ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद हैं। ध्रुव जुरेल ने अभी तक डेब्यू के बाद से इस सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी के मुरीद इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जो रूट भी हो गए हैं।
जो रूट को ध्रुव जुरेल से काफी उम्मीद
ध्रुव जुरेल ने अभी तक इस सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को काफी इंप्रेस किया है। इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट भी टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के मुरीद हो गए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो रूट ने कहा कि ध्रुव जुरेल बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और यहां अपने खेल का एक अलग पक्ष दिखाया। वह बहुत प्रतिभाशाली है और एक अंग्रेजी क्रिकेटर के रूप में मुझे उम्मीद है कि वह ज्यादा रन बनाएगा।
तीसरे दिन क्या है इंग्लैंड का प्लान?
आगे जो रूट ने बताया कि पहली पारी के अंत तक हमरी टीम अच्छी स्थिति में आ गई है। अब देखेंगे कि खेल में आगे चीजें कैसे बढ़ेंगी। जहां तक पिच की बात करें तो पिच और ज्यादा बिगड़ती जाएगी। इसलिए हम तीसरे दिन 3 शुरुआती विकेट हासिल कर सकते हैं। जिससे हमारी टीम और ज्यादा मजबूत स्थिति में आ जाएगी।
दूसरे दिन भारत ने बनाए थे 219 रन
रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए थे। इस दौरान भारतीय टीम ने अपने 7 विकेट भी गंवा दिए थे। फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड से 134 रन पीछे हैं और क्रीज पर ध्रुव जुरेल के साथ कुलदीप यादव मौजूद हैं। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ENG: यशस्वी जायसवाल के नाम बड़ी उपलब्धि, डॉन ब्रैडमैन के खास क्लब में हुए शामिल
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बेन फोक्स को फैंस ने बताया ‘चीटर’, यशस्वी जायसवाल के कैच पर की थी आउट की अपील
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 के बीच आई दुखद खबर, मैच के बाद हुआ खास शख्स का निधन; रांची टेस्ट में भी बांधी गई काली पट्टी
संबंधित खबरें
'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
48 mins agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
1 hr agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
9 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
10 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
12 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
12 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines