India vs England 4th Test: रांची में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। बता दें, रजत पाटीदार को इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन अभी तक उनके बल्ले से एक भी शानदार पारी देखने को नहीं मिली है। चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की जब पारी लड़खड़ा रही थी तो फैंस को रजत पाटीदार से उम्मीद थी कि इस मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी निकलेगी लेकिन रजत ने फैंस की उम्मीदों फिर से पानी फेर दिया।
रजत पर भड़के फैंस, कुलदीप को बताया बेहतर
रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार महज 42 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। शोएब बशीर ने इस पारी में रजत को पवेलियन भेजा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस रजत पाटीदार को लेकर तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने तो रजत पाटीदार को टीम से बाहर करने की मांग तक कर दी।
एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कुलदीप यादव आरसीबी के रजत पाटीदार से भी बेहतर टेस्ट बल्लेबाज हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करके लिखा कि कुलदीप यादव भी रजत पाटीदार से ज्यादा मजबूती के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आज अच्छा प्रदर्शन किया है, बढ़त को 100 से नीचे लाने के लिए ध्रुव जुरेल का साथ देने की जरूरत है। उन्हें कल बड़ा काम करना होगा।
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी रजत पाटीदार का बल्ला खामोश रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका मिला था। दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में रजत के बल्ले से क्रमश: 9 और 32 रन निकले। इसके अलावा तीसरे टेस्ट मैच में रजत ने क्रमश: 0 और 5 रन बनाए। जिसके बाद अब रजत पाटीदार पर टीम से बाहर होने की तलवार लटक रही है।
दूसरे दिन टीम इंडिया ने बनाए 219 रन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 219 रन बना लिए थे। पहली पारी में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने दूसरे दिन सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बेन फोक्स को फैंस ने बताया ‘चीटर’, यशस्वी जायसवाल के कैच पर की थी आउट की अपील
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अंपायर्स कॉल पर फिर विवाद! शुभमन गिल के विकेट से छिड़ी बहस, निशाने पर आए बेन स्टोक्स
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
4 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines