India vs England 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनको मैदान से अस्पताल ले जाया गया था। चोट इतनी गंभीर थी कि पंत ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, हालांकि मैच के दूसरे पंत ट्रीटमेंट लेकर दर्द में भी बल्लेबाजी करने उतरे थे। दूसरे दिन पंत ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी लगाया था, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी के दौरान पंत के खिलाफ एक गंदी चाल चली, जिसकी काफी आलोचना भी हो रही है।
स्टोक्स ने पंत के चोटिल पैर को किया टारगेट
दूसरे दिन रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के जल्दी आउट होने के बाद ऋषभ पंत फिर से बल्लेबाजी करने आए। हालांकि इस दौरान वे पूरी तरह से फिट नहीं थे और उनको दौड़ने में थोड़ी दिक्कत भी हो रही थी। बेन स्टोक्स की एक गेंद पर पंत ने दौड़कर सिंगल ले लिया था, इस दौरान स्टोक्स ने पंत के उस पैर की तरफ ध्यान से देखा, जिसपर चोट लगी थी। इसके बाद स्टोक्स ने पंत के इसी पैर को टारगेट करते हुए यॉर्कर गेंद डालने का प्रयास किया। स्टोक्स ने लगातार पंत के पैर को टारगेट किया।
स्टोक्स ने चटकाए थे 5 विकेट
पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। स्टोक्स ने गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। पहली पारी मे स्टोक्स ने साईं सुदर्शन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके चलते टीम इंडिया की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई थी।
इंग्लैंड की मैच पर पकड़ मजबूत
इस मैच पर अब इंग्लैंड की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। दूसरे दिन मेजबान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए महज 2 विकेट खोकर 225 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन बेन डकेट 94 और जैक क्रॉली 84 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऋषभ पंत को लेकर शार्दुल ठाकुर का खुलासा, चोट के बावजूद कैसे कर रहे थे बल्लेबाजी?
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
38 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines