IND vs ENG: ऋषभ पंत को लेकर शार्दुल ठाकुर का खुलासा, चोट के बावजूद कैसे कर रहे थे बल्लेबाजी?

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंजरी के बाद भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं शार्दुल ठाकुर ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान वे काफी दर्द में थे।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England 4th Test: मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ चोटिल हो गए थे और उनको गोल्फ कार्ट के जरिए मैदान से बाहर स्कैन के लिए ले जाया गया था, उनकी चोट को देखकर पहले लगा था कि पंत अब इस मैच में दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं चोट लगने के बावजूद दर्द में भी पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे और शानदार अर्धशतक भी लगाया। वहीं शार्दुल ठाकुर ने बताया कि आखिर दर्द में भी पंत कैसे बल्लेबाजी कर रहे थे?

विज्ञापन

दर्द में भी पंत ने की बल्लेबाजी

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शार्दुल ठाकुर ने बताया कि “मेडिकल टीम ने खूब प्रयास किया और मुझे लगता है कि हमारी भी हमेशा से यही योजना थी। पंत मैदान पर वापस आए और कुछ देर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए। वे काफी दर्द में थे और आज उन्होंने टीम के लिए आज एक और अद्भुत काम किया।”

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने खेली 54 रन की पारी

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान पंत को क्रिस वोक्स की एक गेंद पैर पर लग गई थी। जिससे थोड़ा खून भी निकला था। चोट लगने के बाद पंत पहले दिन आगे बल्लेबाजी नहीं कर सकते थे, इसके बाद उनको रिटायर हर्ट होने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था, जब पंत मैदान से बाहर गए थे उन्होंने 37 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे दिन पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे और अर्धशतक लगाया। पंत 54 रन बनाकर आउट हुए थे। पंत की ये बहादुरी देखकर पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर और तालियां बजाकर पंत का अभिनंदन किया। टीम इंडिया की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई थी।

विज्ञापन

टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 58, ऋषभ पंत ने 54, केएल राहुल ने 46 और शार्दुल ठाकुर ने 41 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 225 रन बना लिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ