Akash Deep India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज आकाश दीप ने खूब सुर्खियां बटौरी हैं। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में आकाश दीप ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी और खीचा है। डेब्यू टेस्ट में आकाश दीप ने महज 6 ओवर के अंदर ही इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के 3 विकेट झटके। अपनी खतरनाक गेंदबाजी के दम पर आकाश दीप ने पहले सेशन में इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। वहीं आकाश दीप का यहां तक का सफर इतना आसान रहा नहीं है जितना सबको लगता है। चलिए आज हम आपकों आकास दीप के संघर्ष भरे जीवन के बारे में कुछ बाते बताते हैं जो आपकों झकझोर के रख देंगी।
मां के लिए 3 साल छोड़ा था क्रिकेट
आकाश दीप का टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने तक का सफर इतना आसान नहीं रहा है। आकाश दीप ने कम उम्र में ही अपने पिता और बड़े भाई को खो दिया था। आकाशी दीप के पिता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। जिसके 2 महीने बाद उनके बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। फिर आकाश दीप की पूरी देखभाल उनकी मां ने की थी। इस दौरान उनके घर में पैसों को लेकर भी काफी दिक्कतें सामने आई थी। जिसके बाद आकाश दीप ने अपनी मां का ध्यान रखने के लिए 3 साल तक क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था। इस दौरान आकाश दीप ने घर का खर्च चलाने के लिए पैसे कुछ काम करके कमाए।
आकाश दीप का क्रिकेट के प्रति जुनून देखकर उनके चाचा ने आकाश का काफी सपोर्ट किया। जिसके बाद आकाश दीप एक स्थानीय क्रिकेट अकादमी में भर्ती हो गए थे। इसके कुछ समय बाद आकाश बिहार से कोलकाता आ गए थे। साल 2023 में आकाश दीप ने बंगाल अंडर-23 टीम में अपना डेब्यू किया था।
इसके बाद उन्होंने काफी समय तक बंगाल की तरफ से क्रिकेट खेला। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आकाश दीप को अपनी टीम में शामिल किया था। अब 23 फरवरी को आकाश दीप ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है। टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले आकाश दीप 313वें खिलाड़ी बन गए हैं।
डेब्यू मैच में पहुंची आकाश दीप की मां
आकाश दीप को इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड ने आकाश को डेब्यू कैप पहनाई। इस दौरान आकाश दीप का मां भी मैदान पर मौजूद थी। इस पल ने हर किसी को इमोशनल भी कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: डेब्यू मैच में बिहार के लाल का जलवा, एक ही ओवर में इंग्लैंड की बजाई बैंड
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सोशल मीडिया पर छाए आकाश दीप, फैंस बोले आ गया ‘शमी 2.0’
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines